फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मभूमि को लेकर इतने दुखी क्यों हैं खली, कह गए बड़ी बात

Mon, 03 Oct 2016 11:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
द ग्रेट खली
अपनी जन्मभूमि को लेकर द ग्रेट खली बेहद दुखी हैं। एक कार्यक्रम के दौरान बात करते हुए उनका ये दर्द छलक उठा और उन्होंने बड़ी बात कह दी।
विज्ञापन

2 of 5
द ग्रेट खली - फोटो : अमर उजाला
द ग्रेट खली एक एक कार्यक्रम के सिलसिले में चंडीगढ़ में थे। यहां प्रेस क्ल्ब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उनका दर्द उभरकर उभर आया। पंजाब और हरियाणा सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि खली ने अपने ही राज्य हिमाचल प्रदेश की सरकार और अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए।
विज्ञापन

3 of 5
द ग्रेट खली - फोटो : अमर उजाला
खली ने कहा कि हरियाणा और पंजाब के खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकारें काफी आगे हैं, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद हिमाचल में कागजी अड़चनों की वजह से खेलों के लिए कुछ नहीं कर सके। इस बात पर मलाल करते हुए खली ने कहा कि मैं रेसलिंग को छोड़कर दफ्तरों के चक्कर नहीं काट सकता।

4 of 5
khali
खली ने एक सवाल के जवाब में कहा कि खेल चाहे कोई भी हो, मनोरंजन है। उन्होंने कहा कि रेसलिंग के क्षेत्र में कदम रखने से पहले उनके पास न तो पैसे थे और न ही किसी का साथ, अंग्रेजी में पहले से ही कमजोर, लेकिन दुनिया भर में देश का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
द ग्रेट खली
खली ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री और खेल मंत्री का खेलों के प्रोत्साहन की तरफ विशेष ध्यान है। उन्होंने कहा कि पंजाब में एकेडमी की शुरुआत की और हरियाणा में भी रेसलिंग को लेकर संभावनाएं तलाश रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें