फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार्डर पर युद्ध के खिलाफ हैं इरोम शर्मिला, जानिए इस मुद्दे पर क्या बोलीं?

Mon, 03 Oct 2016 11:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
मणिपुर की आयरन लेडी शर्मिला टैगोर - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ पहुंचीं आयरन लेडी इरोम शर्मिला बार्डर पर युद्ध के खिलाफ हैं। इस मुद्दे पर उन्होंने बेबाकी से सवालों के जवाब दिए।
विज्ञापन

2 of 7
मणिपुर की आयरन लेडी शर्मिला टैगोर - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में ग्लोबल यूथ पीस फेस्ट-2016 के मंच से इरोम शर्मिला ने कहा कि युद्ध से किसी मसले का हल नहीं निकालता। सभी शांति से रहो और मिलजुल कर रहो। पूरी दनिया में शांति तभी हो सकती है जब वातावण सही रहेगा। विश्व में शांति चाहने वालों को देखकर काफी खुशी हो रही है।
विज्ञापन

3 of 7
मणिपुर की आयरन लेडी शर्मिला टैगोर - फोटो : अमर उजाला
अफ्सपा के बारे में इरोम शर्मिला ने कहा कि इस लगाकर सरकारें मानवाधिकारों का हनन करती हैं। भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में आज भी इसका होना दुखद है। अपनी भूख हड़ताल को खत्म करने के बाद क्या उन्होंने अपना स्टैंड इस विषय के प्रति मुलायम किया है? इरोम शर्मिला बोलीं-नहीं। अफ्सपा को लेकर मेरा वही स्टैंड है जो पहले था। मैं आज भी उसके खिलाफ हूं। मैं फिर से अपील करती हूं कि इसे तुरंत खत्म किया जाए।

4 of 7
मणिपुर की आयरन लेडी शर्मिला टैगोर - फोटो : अमर उजाला
इरोम शर्मिला दुनिया की एकमात्र ऐसी एक्टीविस्ट हैं, जिन्होंने अकेले सबसे लंबे समय यानी सोलह साल से ज्यादा तक भूख हड़ताल की है। मणिपुर में अफ्सपा के खिलाफ उन्होंने नवंबर 2000 में भूख हड़ताल शुरू की जो सोलह साल बाद 9 अगस्त 2016 तक जारी रही। इस दौरान उन्हें नेजल ट्यूब के द्वारा फीड किया जाता रहा है, ताकि वे जिंदा रह सकें।
विज्ञापन

5 of 7
ग्लोबल यूथ पीस फेस्टिवल में पहुंचे पाकिस्तानी प्रतिनिधि - फोटो : अमर उजाला
फेस्ट में पाकिस्तान से 19 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शामिल हुआ है। इनमें 18 महिलाएं शामिल हैं। प्रतिनिधिमंडल के एकमात्र पुरुष सदस्य अफजल रहीम ने कहा कि इनता बेहतर वेलकम देखकर काफी खुशी हुई। उन्होंने कहा कि दोनों मुल्कों के बीच दूरियां तभी कम होंगी, जब दोनों देशों के अधिक से अधिक लोग इस तरह के प्रोग्राम में शामिल होंगे। इसके जरिए अधिक से अधिक लोगों का मिलन होता रहेगा।
विज्ञापन

6 of 7
पाक प्रतिनिधि कंदील - फोटो : अमर उजाला
पाक प्रतिनिधिमंडल में शामिल कंदील ने कहा कि पहली बार भारत आना हुआ है। यहां पहुंचने पर हमारा गर्मजोशी के साथ स्वागत हुआ है। यहां के कल्चर को जानने की जिज्ञासा है। चंडीगढ़ में सभी लोग काफी खुले तरीके से बातेें कर रहे हैं। यह काफी खुशी की बात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ग्लोबल यूथ पीस फे​​​​स्टिवल में आए विभिन्न देशों के प्रतिनिधि - फोटो : अमर उजाला
यूथ पीस फेस्ट में पाकिस्तान, अफगानिस्तान, अल्बानिया, अजरबैजान, बंगलादेश, भूटान, ब्राजील, फिजी, फ्रंास, इंडोनेशिया, आयरलैंड, इटली, केन्या, कजाकिस्तान, लीबिया, मलयेशिया, मारीशस, नेपाल, फिलीस्तीन, सीरिया, ताइवान, युगांडा, यूएसए, जांबिया, जिंबाब्वे के प्रतिनिधि पहुंचे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें