फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में बदले गए 'दंगल' से जुड़े कई नियम, पहलवान देखें बड़े काम की खबर है

Tue, 25 Apr 2017 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
रेसलिंग लीग 2017 के मुकाबले
पहलवानों के लिए बड़े काम की खबर है। देश में पहली बार 'दंगल' यानी कुश्ती से जुड़े कई नियमों में बदलाव किया गया है, जिन्हें लागू भी कर दिया गया है।
विज्ञापन

2 of 7
कुश्ती - फोटो : amar ujala
इन बदलावों में सबसे अहम है, दंगल मूवी में पहलवान गीता फौगाट द्वारा लगाया गया 5 नंबर का दांव। 2010 में इस दांव को लगाने पर बैन लगा दिया गया था, लेकिन अब यह फिर से देखने को मिलेगा। एशियन चैम्पियनशिप 2017 में यह नया नियम लागू होगा। वहीं फ्री स्टाइयल के खिलाड़ी भी इसका फायदा उठा सकेंगे।
विज्ञापन

3 of 7
कुश्ती - फोटो : अमर उजाला
सोनीपत निवासी इंटरनेशनल रेफरी वीरेंदर मलिक ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 5 नंबर का दांव एक ऐसा दांव है, जिसका कोई तोड़ नहीं। इसमें पहलवान सामने वाले को कंधे पर उठाकर पीठ के बल पटक देता है। जैसे कि एक धोबी कपड़े को जमीन पर पटकता है। नए ​नियमों से कुश्ती और ज्यादा रोमांचक हो जाएगी।

4 of 7
कुश्ती
वीरेंदर मलिक ने बताया कि मे​​डिकल लीव पर चल रहे खिलाड़ियों को यह दाव चार मिनट में ही लगाना होगा। अगर इससे ज्यादा समय लगा तो वह मुकाबले से बाहर हो जाएगा। बोर्ड ऑफ ज्यूरी भी खत्म कर दी गई है। एशियन चैम्पियनशिप के लिए इन्हीं नए नियमों को देखते हुए पहलवानों को तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 7
रेसलिंग
वीरेंद्र मलिक ने बताया कि ये बदलाव सीधे रेफरी से जुड़े हैं। कजाकिस्तान में यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग की ओर से रेफरी क्लीनिक का आयोजन किया गया था, जिसमें इन बदलावों की जानकारी दी गई। फ्रीस्टाइल कुश्ती में पैसिव कुश्ती में पहले मौखिक चेतावनी, फिर पैसिविटी के साथ 30 सेकेंड का एक्टिविटी टाइम शुरू हो जाएगा और 30 सेकेंड खत्म होने पर भी रेफरी एक अंक देगा और कुश्ती रोकी नहीं जाएगी।
विज्ञापन

6 of 7
कुश्ती
वीरेंद्र मलिक ने बताया कि अब फॉलिंग ऑफ द मैट, फॉलिंग ऑफ द होल्ड और जानबूझ कर किए गए इल्लीगल होल्ड पर कॉशन के साथ दो अंक दिए जाएंगे। तीसरा कॉशन मिलने पर कुश्ती खत्म मानी जाएगी। ढाई मिनट और साढ़े पांच मिनट के बाद कॉशन और दो अंक दिए जाएंगे। इंजरी टाइम प्रत्येक राउंड में चार मिनट से ज्यादा नहीं दिया जाएगा। पहले इसके लिए कोई समय सीमा नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कुश्ती
वीरेंद्र मलिक ने बताया कि अब कोच बटन दबाकर चैलेंज करेगा व कॉशन पर कोच बटन दबाकर चैलेंज कर सकेगा। ज्यूरी ऑफ अपील को खत्म किया गया है। जब भी कोई अपील दाखिल होगी उस पर जज, रेफरी और मेट चेयरमैन मिलकर फैसला लेंगे। अलग से ज्यूरी ऑफ अपील की अब आवश्यकता नहीं रहेगी। यहां भी मामला नहीं सुलझने पर वीडियो देखकर कंपीटिशन डायरेक्टर अंतिम फैसला लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें