फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर का चंडीगढ़ से बेहद खास कनेक्शन, जानिए कैसे

Tue, 25 Apr 2017 09:28 AM IST
amarujala.com- Presented by : खुशबू गोयल
विज्ञापन
1 of 10
स‌चिन
क्रिकेट के भगवान मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर आज 44 साल के हो गए हैं और चंडीगढ़ से उनका बेहद खास कनेक्शन है। जानिए आखिर कैसे?

 
विज्ञापन

2 of 10
Sachin Tendulkar
सचिन तेंदुलकर ने चंडीगढ़ के सेक्टर 16 ​स्थित स्टेडियम में अपना पहला टेस्ट खेला था, वो भी 17 साल की उम्र में। हालांकि सचिन ने पहला इंटरनेशनल टेस्ट मैच पाकिस्तान के खिलाफ कराची में खेला था, लेकिन भारतीय जमीन पर उन्होंने अपना पहला टेस्ट 17 साल की उम्र में चंडीगढ़ में खेला था। यह टेस्ट 1990 में श्रीलंका और इंडिया के बीच 23 से 27 नबंवर तक खेला गया था।
विज्ञापन

3 of 10
Sachin Tendulkar
इस टेस्ट में तेंडुलकर 6वें नंबर पर बैटिंग करने आए थे और मात्र 11 रन बनाकर आउट हो गए थे, लेकिन इंडिया ने यह मैच एक पारी और 8 रन से जीत लिया था। चंडीगढ़ का सेक्टर 16 स्टेडियम मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम से पहले शहर का अपना होम ग्राउंड था। यहां अंतिम वन-डे मैच 1992-93 में खेला गया था। इसमें भारत ने इंग्लैंड को पांच विकेट से हराया था।

 

4 of 10
Sachin Tendulkar
बता दें कि सचिन ने अपना 39वां बर्थ-डे भी चंडीगढ़ में ही सेलिब्रेट किया था। चंडीगढ़ के जिस होटल में टीम रूकी थी, वहां पत्नी अंजली और खिलाड़ी साथियों के साथ सचिन ने केक काट बर्थ-डे सेलिब्रेट किया था। सचिन ने बर्थ-डे को लेकर कोई प्लानिंग नहीं की थी, क्योंकि दूसरे दिन मुंबई इंडियंस टीम का किंग्स इलेवन पंजाब के साथ मैच था।
विज्ञापन

5 of 10
Sachin Tendulkar
जान लिजिए, भारत रत्न सचिन रमेश तेंदुलकर का जन्म 24 अप्रैल 1973 को राजापुर के एक मराठी ब्राह्मण परिवार में हुआ। इनके पिता का नाम रमेश तेंदुलकर था और मां का नाम रजनी। पिता ने सचिन का नाम अपने प्रिय संगीतकार सचिन देव बर्मन के नाम पर रखा था। सचिन ने अपनी शिक्षा मुंबई के शारदाश्रम विश्वविद्यालय में की। इनके भाई अजित तेंदुलकर ने इनकी प्रतिभा को जानकर बचपन से ही इन्हें क्रिकेट की बारीकियां सिखाई।
विज्ञापन

6 of 10
Sachin Tendulkar
इसके बाद 15 साल की उम्र में सचिन ने विनोद काम्बली के साथ मिलकर हारेस शील्ड मुकाबले में 664 रन की पार्टनरशिप की, जिसमे सचिन ने 320 रनों की पारी खेली। ऐसे प्रदर्शन को देखकर विपक्षी टीम ने मैच आधे से खेलना ही बंद कर दिया और हार मान ली। इस प्रदर्शन से सचिन बहुत प्रसिद्ध हो चुके थे, जिस कारण 16 वर्ष की छोटी उम्र में ही उनको टीम इंडिया में जगह मिल गयी।
विज्ञापन

7 of 10
सचिन तेंदुलकर
सचिन ने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ अपने अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत कर की। सचिन ने अपने लाजबाब क्रिकेट से क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया था। सचिन ने सन 1990 में इंग्लैंड दौरे में अपने टेस्ट क्रिकेट का पहला शतक लगाया जिसमे उन्होंने नाबाद 119 रन बनाये इसके बाद ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट मुकाबलों में भी सचिन का प्रदर्शन यही रहा और उन्होंने कई टेस्ट शतक जड़े।

8 of 10
सचिन तेंदुलकर
सचिन ने 1992-93 में अपना पहला घरेलू टेस्ट मैच इंग्लैंड के खिलाफ भारत में खेला, जो उनका टेस्ट कैरियर का 22वा टेस्ट मैच था। सचिन की प्रतिभा और क्रिकेट तकनीक को देखते हुए सभी ने उन्हें डॉन ब्रेडमैन की उपाधि दी। सचिन के शानदार प्रदर्शन के कारण उनको टीम इंडिया की कप्तानी भी दी गई, लेकिन वे एक कप्तान के रूप मे सफल नहीं हो सके और उन्होंने स्वयं ही कप्तानी छोड़ दी।

9 of 10
सचिन तेंदुलकर
23 दिसम्बर 2012 को सचिन ने वन-डे क्रिकेट से संन्यास लिया और वहीँ 16 नवम्बर 2013 को मुम्बई के अपने अन्तिम टेस्ट मैच में उन्होंने 74 रनों की पारी खेलकर टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लिया। तेंदुलकर ने अपने कैरियर में 200 टेस्ट मैचों में 53.79 के बल्लेबाजी औसत के साथ 15921 रन बनाये, जिसमे उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 246 रन था और वही उनके नाम 51 शतक और 68 अर्धशतक दर्ज है।
विज्ञापन

10 of 10
सचिन तेंदुलकर
गेंदबाजी में उन्होंने 46 विकेट लिए। उन्होंने वनडे मैचों में अपनी गेदबाजी से टीम के लिए 154 विकेट भी लिये। भारत के सबसे बड़े नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित होने वाले वह प्रथम खिलाड़ी और भारत रत्न पाने वालो में सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं। वही वो राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित अकेले क्रिकेट खिलाड़ी हैं। इनको सन 2008 में पद्म विभूषण से भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें