फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 की उम्र में अखाड़े में, 10वीं के बाद पढ़ाई छोड़ी, और अब कुश्ती...ऋतु फोगाट की 5 अनकही बातें

Wed, 27 Feb 2019 09:17 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
ऋतु फोगाट
8 साल की उम्र में अखाड़े में उतरी। पहलवानी का जुनून ऐसा कि 10वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी और अब कुश्ती को ही अलविदा कर दिया। देश की इस स्टार रेसलर के बारे में सब कुछ, यहां जानिए।
विज्ञापन

2 of 5
फोगाट बहनें
2 मई 1994 को महावीर फोगाट के घर ऋतु फोगाट का जन्म हुआ। महावीर फोगाट की चार बेटियां हैं- गीता फोगाट, बबिता फोगाट, ऋतु फोगाट और संगीता फोगाट। ऋतु इनमें से तीसरे नंबर की बेटी हैं और बेहद उम्दा, प्रतिभाशाली पहलवान हैं। इनकी बहनें इनकी आदर्श हैं, लेकिन वे उनसे अपनी तुलना करना पसंद नहीं करती।
विज्ञापन

3 of 5
ऋतु फोगाट
8 साल की उम्र से ऋतु पिता और बहनों से पहलवानी के गुर सीख रही हैं। इसके लिए उन्होंने 10वीं के बाद पढ़ाई भी छोड़ दी। ऋतु ने 2016 में सिंगापुर में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में 48 किलोग्राम भार वर्ग में देश के लिए गोल्ड मेडल जीता था। अक्तूबर 2016 में ही ऋतु ने दूसरी बार नेशनल चैम्पियनशिप जीती थी।

4 of 5
ऋतु फोगाट
ऋतु साल 2016 में प्रो रेसलिंग लीग की नीलामी में सबसे महंगी पहलवानी रही थीं। उनके साथ जयपुर निंजा फ्रेंचाइजी ने 36 लाख रुपये का करार किया था। ऋतु ने साल 2017 में पोलैंड में आयोजित वर्ल्ड अंडर19 सीनियर चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता। अब वे मिक्स मार्शल आर्ट(एमएमए) में हाथ आजमाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋतु फोगाट
बता दें कि ऋतु ने हाल ही में पहलवानी छोड़ने का एलान किया है। उन्होंने सिंगापुर की इवॉल्व फाइट टीम भी ज्वॉइन कर ली है। इन दिनों वे इसकी ट्रेनिंग भी ले रही हैं। इसकी पुष्टि खुद उनके पिता महावीर फोगाट ने की। उन्होंने ने बताया कि ऋतु ने पहलवानी को अलविदा कह दिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें