फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक और परीक्षा कक्ष के बीच 'फर्राटा' लगा रहीं भारत की सनसनी हिमा दास

Thu, 14 Feb 2019 07:51 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
हिमा दास
ट्रैक पर एक के बाद एक कई रिकॉर्ड बनाने वाली भारत की स्टार धाविका हिमा दास अपनी पढ़ाई भी नहीं छोड़ना चाहती हैं और इसलिए आजकल वह अपने अभ्यास के साथ साथ बोर्ड परीक्षाओं के लिए भी समय निकाल रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
hima das
हिमा 400 मीटर में विश्व चैंपियन हैं और 19 साल की उम्र में वह 51 सेकंड से कम का समय निकाल चुकी हैं। असम के नौगांव जिले के कांधुलिमारी गांव की इस धाविका ने लगातार अपने समय में सुधार किया है। 
विज्ञापन

3 of 6
hima das
उन्होंने एशियाई खेलों में 50.79 सेकंड का समय लेकर सिल्वर मेडल जीता था। लेकिन किसी भी अन्य युवा की तरह वह पढ़ाई में डिग्रियां लेना चाहती है। वह अभी असम उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद के तहत 12वीं की परीक्षा दे रही है। हिमा ने गुवाहाटी से कहा, 'मेरा ध्यान 2019 की कुछ प्रमुख प्रतियोगिताओं पर है और मैं परीक्षाओं के साथ-साथ अपनी तैयारियों पर भी ध्यान दे रही हूं।' 

4 of 6
हिमा दास
हिमा की बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी को शुरू हुईं और वह मार्च तक चलेंगी। उनकी परीक्षाएं गांव के करीबी धींग कालेज में चल रही हैं लेकिन वह इसके लिये गांव में नहीं रूक रही हैं। इसके लिए उसे अपने घर तथा गुवाहाटी स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण के हास्टल के बीच लगातार आवाजाही करनी पड़ रही है। इन दोनों के बीच 120 किमी की दूरी है। 
विज्ञापन

5 of 6
hima das
उन्होंने कहा, 'मैंने अपना कार्यक्रम इस तरह से तैयार किया है जब भी मुझे पढ़ाई से मौका मिलता है, मैं अभ्यास में जुट जाती हूं।' हिमा का अगला पेपर शनिवार (16 फरवरी) को है और इसके लिए वह शुक्रवार की शाम को अपने घर जाएंगी। हिमा के चचेरे भाई बिजोय दास ने कहा, 'वह 11 फरवरी की शाम को आई थी। उसने अगली सुबह अपना पहला पेपर दिया और परीक्षा समाप्त होते ही शाम को गुवाहाटी के लिये रवाना हो गई।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
hima das
उन्होंने कहा, 'उसने कहा कि वह दूसरा पेपर देने के लिए शुक्रवार को आएगी और फिर अभ्यास के लिये गुवाहाटी लौट जाएगी। उसके माता-पिता को कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने सब कुछ उस पर छोड़ दिया है।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें