फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, कबड्डी में वर्ल्ड चैंपियन बनीं भारतीय महिलाएं

Sat, 20 Dec 2014 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 16
विश्व कबड्डी कप में महिला वर्ग के फाइनल मैच में भारतीय लड़कियों ने न्यूजीलैंड की टीम को 36-27 से पराजित किया।
विज्ञापन

देखिए, कबड्डी में वर्ल्ड चैंपियन बनीं भारतीय महिलाएं

2 of 16
महिला वर्ग के फाइनल मैच में भारतीय टीम आधे समय तक 18-14 से आगे थी। न्यूजीलेंड की रेडर परसे ने भारतीय खिलाडियों की काफी मशक्कत करवाई।
विज्ञापन

देखिए, कबड्डी में वर्ल्ड चैंपियन बनीं भारतीय महिलाएं

3 of 16
परसे ने 12 अंक व ऐलिजाबैथ मूटो ने 9 अंक हासिल किए थे। भारत की तरफ से प्रियंका व राम बतेरी ने 8-8 अंक एवं सुखविन्द्र कौर ने 7 अंक हासिल किए।

देखिए, कबड्डी में वर्ल्ड चैंपियन बनीं भारतीय महिलाएं

4 of 16
भारत की स्टार जाफी अनू रानी ने 4 जफ्फे लगा कर टीम की जीत को आसान किया। रोचक मैच के अंत में भारतीय महिलाएं 36-27 से जीत हासिल करने में कामयाब रही।
विज्ञापन

देखिए, कबड्डी में वर्ल्ड चैंपियन बनीं भारतीय महिलाएं

5 of 16
महिला वर्ग में भारत की प्रियंका, राम बतेरी व न्यूजीलैंड की परसे को र्स्वोतम रेडर एवं भारत की अनू रानी व न्यूजीलैंड की टीटो को र्स्वोतम जाफी चुना गया। इन को एक-एक लाख रुपए इनाम में दिया गया।
विज्ञापन

देखिए, कबड्डी में वर्ल्ड चैंपियन बनीं भारतीय महिलाएं

6 of 16
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के पैतृक गांव बादल में नव निर्मित खेल स्टेडियम में केंद्रीय खेल मंत्री सरबनंदा सोनोवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल मौजूद रहे।
विज्ञापन

देखिए, कबड्डी में वर्ल्ड चैंपियन बनीं भारतीय महिलाएं

7 of 16
मुख्यमेहमानों के साथ विश्व कबड्डी कप की उपविजेता टीम न्यूजीलैंड।

देखिए, कबड्डी में वर्ल्ड चैंपियन बनीं भारतीय महिलाएं

8 of 16
विश्व कबड्डी कप में भारतीय टीम ने एक बार फिर से अपनी जीत का परचम लहराते हुए कबड्डी कप पर कब्जा कर लिया है। बादल गांव में हुए बहुत ही रोचक मैचों के दौरान पुरुष वर्ग के मुकाबलों में भारतीय टीम ने पाकिस्तान की टीम को 45-42 के नजदीकी अंतर से हराया।

देखिए, कबड्डी में वर्ल्ड चैंपियन बनीं भारतीय महिलाएं

9 of 16
पुरुषों के मैच में मुकाबला बहुत ही नजदीकी रहा। भारत व पाकिस्तान की टीमों में हुए मैच को देखने के लिए दर्शक अपनी सांस रोक कर बैठे रहे।

देखिए, कबड्डी में वर्ल्ड चैंपियन बनीं भारतीय महिलाएं

10 of 16
पहले तीन चरण में पाकिस्तान ने कम फर्क से लीड बनाई रखी जबकि आखिरी चरण में भारत के स्टार जाफी यादविन्द्र सिंह यादा व गुरप्रीत सिंह गोपी ने जाफे लगा के मैच का पासा पलट दिया।

देखिए, कबड्डी में वर्ल्ड चैंपियन बनीं भारतीय महिलाएं

11 of 16
भारतीय रेडल संदीप सिंह ने 16, संदीप लधड ने 10 अंक हासिल किए।

देखिए, कबड्डी में वर्ल्ड चैंपियन बनीं भारतीय महिलाएं

12 of 16
पाकिस्तान के रेडर अहमद सफीक चिश्ती ने 15 व इरफान ने 13 अंक हासिल किए।

देखिए, कबड्डी में वर्ल्ड चैंपियन बनीं भारतीय महिलाएं

13 of 16
भारतीय टीम ने अंत में 45-42 के नजदीकी फर्क से जीत हासिल की।

देखिए, कबड्डी में वर्ल्ड चैंपियन बनीं भारतीय महिलाएं

14 of 16
पुरुष वर्ग में भारत के संदीप सिंह व पाकिस्तान के अहमद सफीद को संयुक्त रूप से र्स्वोतम रेडर चुना गया। भारत के यादविन्द्र सिंह को सर्वोतम जाफी चुना गया।

देखिए, कबड्डी में वर्ल्ड चैंपियन बनीं भारतीय महिलाएं

15 of 16
मुख्यमेहमानों के साथ विश्व कबड्डी कप की उपविजेता टीम पाकिस्तान।
विज्ञापन

देखिए, कबड्डी में वर्ल्ड चैंपियन बनीं भारतीय महिलाएं

16 of 16
मुख्यमेहमानों के साथ विश्व कबड्डी कप की विजेता टीम भारत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें