लड़कियां अपने बढ़ रहे वजन को लेकर परेशान हैं, तो एक ये नुस्खा अपनाकर स्लिम ट्रिम हो सकती है। ग्रीन टी से ज्यादा कारगर है, खुद देखिए फायदा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 9
ऑर्गेनिक सब्जियों की मंडी
लेजर वैली चंडीगढ़ में तीन दिवसीय वुमन ऑफ इंडिया ऑर्गेनिक फेस्टिवल लगा। इसका शुभारंभ वुमन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट के सचिव बीएल शर्मा ने किया था। इस फेस्टिवल की खास बात यह रही है कि यहां प्रदर्शित किया गया हर उत्पाद ऑर्गेनिक था। एक हजार से अधिक उत्पाद महिलाओं द्वारा तैयार किए गए। यहां देखने को मिला 150 रुपये का कंघा बालों का डैंड्रफ भगाएगा। 20 हजार की चाय पीने से कोई भी व्यक्ति आसानी से स्लिम हो जाएगा।
विज्ञापन
3 of 9
green tea
व्हाइट टी कर देगी स्लिम
मेले में देखने को मिली व्हाइट चाय। यह ग्रीन टी से 20 गुना ज्यादा एंटी ऑक्सिडेंट है। उबलते पानी को अलग से एक कप में निकालकर उसमें आधा चम्मच डालें और दो मिनट में यह चाय अपना रंग छोड़ देगी। इसमें मीठा डालने की जरूरत नहीं है। बॉडी स्लिम करने में भी यह काम आती है। इस चाय को लेकर उत्तराखंड के कुमाऊं के गौरव सिंह लड़वाल पहुंचे हैं। इस चाय की कीमत 20 हजार रुपये प्रति किलो है।
4 of 9
dandruff
नीम की लकड़ी का कंघा बहुत कारगर
डैंड्रफ बालों की बड़ी समस्या है। यह आसानी से नहीं जाता, लेकिन नीम की लकड़ी से तैयार कंघा इसे भगा देगा। इसकी कीमत 150 रुपये है। इसके अलावा बाल टूटेंगे नहीं और एलर्जी से भी बचाएगा। यह कंघा लेकर गाजियाबाद से पहुंचे हैं नवेंद्र। 20 जड़ी-बूटियों से तैयार यहां एक ऑयल है जो बालों को कई फायदे पहुंचाएगा।
विज्ञापन
5 of 9
soap
झाइयां दूर कर देगा यह सॉप
गधी के दूध से तैयार किया गया ऑर्गेनिक सॉप भी यहां मौजूद रहा। टाटा इंस्टीट्यूट की ओर से प्रशिक्षित किए गए ऋषभ यश तोमर व पूजा कौल ने यहां इसका स्टॉल लगाया। डंकी को ऑर्गेनिक फूड ही खिलाया गया था, ताकि दूध की शुद्धता बनी रहे। इस सॉप का प्रयोग करने से झाइयां दूर होती हैं। इसके अलावा कई चीजों में फायदे मिलते हैं।
विज्ञापन
6 of 9
tea
गुड़ से बनाई चाय अब नहीं फटेगी
पंजाब के संगरूर जिले की प्रियंका ने ऑर्गेनिक गुड़ तैयार किया। 13 माह पुराने गन्ने से यह तैयार हुआ है। इस गुड़ को भिंडी का पानी डालकर बनाया गया है। इस गुड़ से बनाई गई चाय फटेगी नहीं। इसकी कीमत 400 रुपये किलो है।
विज्ञापन
7 of 9
ginger
- फोटो : file photo
अल्मोड़ा के अदरक की महक घर में फैला दे खुशबू
जैविक अदरक की चाय यदि आपने ठंड में पी ली तो जुकाम-सर्दी नहीं लगेगी। इसकी कीमत 200 रुपये किलो है, जो उत्तराखंड के अल्मोड़ा की रहने वाली सुमित्रा ने अपने खेत में तैयार की है। उन्होंने कहा कि चाय हो या सब्जी, जिसमें भी अदरक डाल दी तो उसकी महक पूरे घर में हो जाएगी।
8 of 9
ghee
गाय का घी 1400 रुपये किलो
गाय का घी हर जगह मिल जाएगा, लेकिन जैविक घी के लिए मेहनत लगती है। जैविक आहार ही गाय खाएगी तभी जैविक घी तैयार होता है। यह राजस्थान के बाड़मेर की लक्ष्मी कश्यप ने तैयार किया है। इस घी की महक डब्बे को खोलने के बाद 50 मीटर तक जाती है। घी की कीमत 1350 से लेकर 1400 रुपये तक प्रति किलो है।
ऐसा इत्र, जो देता है मिट्टी की खुशबू
जबलपुर से आए राकेश शुक्ला के पास कई तरह के आर्गेनिक इत्र थे। इनमें सबसे खास है मिट्टी से बना मिट्टी की खुशबू वाला इत्र। फूलों के अलावा अब मिट्टी की भीनी महक को भी इत्र में उतारा जा चुका है। राकेश शुक्ला ने बताया कि इसकी कीमत 200 रुपए है।