3 ट्रेनें भारत दर्शन, ज्योतिर्लिंगों और दक्षिण भारत के मंदिरों की सैर कराने के लिए तैयार है, वो भी मात्र कुछ हजार रुपये में। ठहरने और खाने-पीने की व्यवस्था भी होगी, बुकिंग कराएं।
विज्ञापन
2 of 7
indian railway
भारत दर्शन स्पेशल ट्रेन शिरडी, द्वारकाधीश सहित साउथ के कई मंदिरों के दर्शन कराएगी। 4 मार्च को शिरडी के ज्योतिर्लिंग के लिए स्पेशल ट्रेन चंडीगढ़ से रवाना होगी। वहीं 12 फरवरी को द्वारकाधीश ज्योतिर्लिंग और 22 फरवरी को गंगासागर यात्रा के लिए। जबकि इन ट्रेनों से पहले 18 जनवरी को दक्षिण भारत यात्रा के लिए ट्रेन की रवानगी चंडीगढ़ से होगी। इसमें कुल 804 सीटें हैं, जिनमें 200 सीटें शेष बची हैं। बाकी 600 सीटों की बुकिंग हो चुकी है, जिन्हें जनवरी में रामेश्वरम समेत दक्षिण भारत के कई तीर्थ स्थलों के दर्शन करने हैं, वे 17 जनवरी तक बुकिंग करा सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 7
indian railway
4 मार्च को शिरड़ी ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा के लिए स्पेशल ट्रेन
सुबह 7 बजे चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से शिरड़ी ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा के लिए ट्रेन चलाई जाएगी। महज 7560 रुपये में ओंकारेश्वर, उज्जैन, त्र्यंबकेश्वर, शिरड़ी, गृश्नेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करवाए जाएंगे। यह ट्रेन चंडीगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, दिल्ली कैंट, रेवाणी, अलवर, जयपुर होते हुए शिरड़ी जाएगी। यह स्लीपर क्लास ट्रेन होगी और इसमें 804 श्रद्धालु यात्रा कर सकेंगे। टूर पैकेज में श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध शाकाहारी नाश्ता, दोपहर और रात का खाना भी मिलेगा। इसके अलावा नॉन एसी होटल में रात्रि विश्राम, बस से मंदिर दर्शन, सुरक्षा की व्यवस्था और टूर मैनेजर की सुविधा भी आईआरसीटीसी की तरफ से उपलब्ध कराई जाएगी। इसकी बुकिंग प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
4 of 7
indian railway
12 फरवरी को चंडीगढ़ से करें द्वारकाधीश ज्योतिर्लिंग यात्रा
12 फरवरी को हिंदुओं के चार धामों में से एक द्वारकाधीश के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे कैटरिंग एवं टूरिज्म कारपोरेशन) की ओर से टूरिस्ट व पैसेंजर के लिए धार्मिक यात्रा का एक स्पेशल टूर आयोजित किया जा रहा है, जिसका नाम है, द्वारकाधीश ज्योतिर्लिंग यात्रा। इसमें पांच ज्योतिर्लिंग उज्जैन के महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराएगी। स्लीपर क्लास में 7 दिन और 8 रात की यात्रा के लिए यात्रियों को महज 7560 रुपये खर्च करने होंगे। वापसी में यह ट्रेन 18 फरवरी की रात चंडीगढ़ पहुंचेगी।
विज्ञापन
5 of 7
indian railway
22 फरवरी को चंडीगढ़ से गंगासागर पुरी यात्रा
सुबह 10 बजे चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से गंगासागर पुरा यात्रा के लिए 22 फरवरी को रवाना होगी। इसमें गया, पुरी, कोणार्क, गंगासागर, बैद्यनाथ के तीर्थ स्थल शामिल हैं। यह ट्रेन 1 मार्च की रात चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। भारतीय खानपान और पर्यटन निगम ने ट्राइसिटी के लोगों के लिए महज 7560 रुपये में स्पेशल पैकेज तैयार किया है।
विज्ञापन
6 of 7
भारतीय रेलवे
ऐसे कराए बुकिंग
यात्रा के लिए बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटआईआरसीटीसीटूरिज्मडॉटकॉम से कर सकते हैं या फिर एजेंट के माध्यम से भी इस स्पेशल ट्रेन की बुकिंग कराई जा सकती है। इसके अलावा चंडीगढ़ सेक्टर 34 स्थित आईआरसीटीसी के हेड ऑफिस में भी जाकर बुकिंग करवाई जा सकती है।
ये होंगे टिकट कैंसिलेशन चार्ज
- 8 से 14 दिन के भीतर टिकट कैंसिल करवाने पर 25 फीसदी टूर पैकेज का कैंसिलेशन चार्ज
- 4 से 7 दिन पहले टिकट कैंसिल करवाने पर 50 फीसदी टूर पैकेज का कैंसिलेशन चार्ज
- 4 दिन पहले या उससे भी कम पर 100 फीसदी टूर पैकेज का कैंसिलेशन चार्ज