स्टंट करने के लिए गजब का हौंसला चाहिए। चुनिंदा स्टंट ऐसे होते हैं, जिन्हें दिलेर लोग ही कर पाते हैं। ऐसा ही एक युवक है, जिसे देखकर आपकी सांसें थम जाएंगी।
विज्ञापन
2 of 5
लुधियाना में मिनी ओलपिंक में करतब दिखाते हुए लोग
पंजाब के लुधियाना में मिनी ओलंपिक के नाम से विख्यात 81वीं किला रायपुर खेल हो रहे हैं। पहले दिन शुक्रवार को देश-विदेश से आए लोगों को पंजाबी संस्कृति और विरसे की झलक देखने को मिली। लोगों को सबसे ज्यादा जालंधर के रहने वाले राकेश कुमार ने हैरान किया। राकेश ने कान से 91 किलो वजन उठा कर 82 किलो का अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया।
विज्ञापन
3 of 5
लुधियाना के राकेश कुमार ने दिखाए गजब के स्टंट
राकेश कुमार हाल ही में न्यूयॉर्क से आए हैं और हर साल वह किला रायपुर के खेल मेले में भाग लेते हैं। राकेश बताते हैं कि वह ब्रिटेन में आठ टन का प्लेन अपने कानों से खींच चुके हैं और 32 किलो वजन आंख से उठा चुके हैं। उन्होंने बताया कि उनको बाड़ी बिल्डिंग का काफी शौक था। लीक से हटकर कुछ अलग करने की चाहत में उन्होंने प्रैक्टिस शुरू की, जिसका नतीजा देखकर लोग दांतों तले उंगली दबा लेते हैं।
4 of 5
लुधियाना के सतनाम सिंह ने दिखाए गजब के स्टंट
ऐसा ही एक कारनामा लुधियाना के शहीद भगत सिंह नगर के रहने वाले 45 वर्षीय सतनाम सिंह ने अपनी दाढ़ी से अल्टो कार खींचकर दिखाया। उन्होंने बताया कि वह 7-8 वर्ष से इस तरह के करतब करते आ रहे हैं। पिछले 5 वर्ष से किलारायपुर खेलो में अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे है। इससे पहले उन्होंने 61 किलो का वजन उठाया था। उसके बाद 64 किलो का वजन उठा कर नया रिकार्ड बनाया है। जिसके लिए अमेरिका गॉट टैलेंट में उनका चयन हुआ है।
समराला के राय सिंह का दमखम भी किसी से कम नहीं दिखा। उन्होंने दो क्विंटल 30 किलो का वजन पर दो बच्चो को बिठाकर करतब दिखाया। वह यह करतब 11 साल से करते आ रहे है। अमृतसर के रहने वाले साहिब सिंह ने पैरों के जोर से संगली को तोड़ने का करतब दिखाया। यही करतब साहिब सिंह की आजीविका है। वह मंगलवार को परमदेव मंदिर में सेवा करते है और बाकी दिन इस तरह के करतब दिखाकर पैसा कमाते है।