देश के लिए मेडल जीतना चाहता हूं...बस मुझे एक साइकिल दे दो। दोनों हाथ नहीं हैं, बावजूद इसके जज्बा इतना गजब का कि सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा।
विज्ञापन
2 of 8
दिव्यांग साइकिलिस्ट जगविंद्र सिंह
यह खिलाड़ी हैं पंजाब के पटियाला जिले में पड़ने वाले पताड़ां निवासी साइकिलिस्ट जगविंदर सिंह। दोनों हाथों से दिव्यांग हैं, फिर भी साइकिलिंग करते हैं। नेशनल और स्टेट लेवल पर 15 मेडल जीत चुके हैं। यंग अचीवर अवार्ड हासिल कर देश के टॉप 30 शख्सियत में शुमार हैं, लेकिन सरकार की बेरुखी से बेजार हैं। पैरा ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेकर देश के लिए मेडल जीतने का सपना देखने वाला यह खिलाड़ी पिछले आठ सालों से एक अदद प्रोफेशनल साइकिल के लिए दर-दर भटक रहा है।
विज्ञापन
3 of 8
दिव्यांग साइकिलिस्ट जगविंद्र सिंह
आर्थिक तंगी के कारण जगविंदर सिंह प्रोफेशनल साइकिल खरीदने में असमर्थ हैं। उन्हें मलाल है कि रकार ने उन्हें अवार्ड तो दे दिया मगर एक साइकिल नहीं दी। पूर्व मुख्यमंत्री से वह साइकिल मांगने के लिए छह बार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन आश्वासन के सिवाय अब तक उनको कुछ भी हासिल नहीं हुआ। अमर उजाला से सोमवार को खास बातचीत में खिलाड़ी जगविंदर सिंह ने अपना दर्द साझा किया।
4 of 8
दिव्यांग साइकिलिस्ट जगविंद्र सिंह
उन्होंने कहा कि भले ही सरकार ने मदद नहीं की, लेकिन उनका हौसला कम नहीं हुआ है। जगविंदर सिंह हर रोज सुबह अपने कमरे में लगे 15 मेडल वाले पोस्टर को देखकर उठते हैं और रोजाना घंटों साइकिलिंग करते हैं। उनका सपना एक दिन पैरा ओलंपिक में हिस्सा लेकर देश के लिए मेडल जीतना है। उन्होंने बताया कि उनकी अचीवमेंट को देखते हुए 11 फरवरी को मुंबई में उन्हें बेस्ट अचीवर अवार्ड से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन
5 of 8
दिव्यांग साइकिलिस्ट जगविंद्र सिंह
दोनों बाजू नहीं फिर भी साइकिलिंग, पेंटिंग और एथलेटिक्स के सिकंदर
बचपन से ही दोनों हाथों से दिव्यांग होने की वजह से जगविंदर सिंह का जीवन चुनौतियों से भरा रहा। हालांकि अपनी दिव्यांगता को उन्होंने कभी अपनी कमजोरी नहीं बनाया। छह साल की उम्र में उन्होंने पिता को देखकर ड्राइंग करनी सीखी। इसके बाद कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। वह पेंटिंग में नेशनल अवार्ड प्राप्त आर्टिस्ट हैं। साइकिलिंग उन्होंने हमेशा से एक इंटरनेशनल खिलाड़ी बनने के लिए की। 212 किलोमीटर की रेस उन्होंने मात्र नौ घंटे में पूरी की थी जबकि 48 सामान्य साइकिलिस्ट ने इसे 20 घंटे में पूरा किया था। इसके अलावा उन्होंने 300 किलोमीटर, 212 किलोमीटर और 208 किलोमीटर रेस में भी हिस्सा लिया है।
विज्ञापन
6 of 8
दिव्यांग साइकिलिस्ट जगविंद्र सिंह
हैदराबाद की फाउंडेशन देगी चार लाख की साइकिल
2008 से पंजाब सरकार से एक साइकिल मांग रहे जगविंदर सिंह को भले ही पंजाब सरकार से मायूसी हाथ लगी लेकिन लेकिन हैदराबाद के आदित्य मेहता फाउंडेशन ने अब उन्हें चार लाख की लागत वाली प्रोफेशनल साइकिल मुहैया करवाने का भरोसा दिया है ताकि जगविंदर सिंह एशियन गेम्स की तैयारी कर सकें। 2015 में ओडिशा में इंटरनेशनल साइक्लॉथन में कांस्य पदक अपने नाम कर चुके जगविंदर ने इस प्रतियोगिता के लिए जनवरी महीने में हैदराबाद में नेशनल कैंप में भी हिस्सा ले चुके हैं। वह भविष्य में एशियन गेम्स में हिस्सा लेना चाहते हैं, जिसके लिए उन्हें प्रोफेशनल साइकिल की जरूरत थी।
विज्ञापन
7 of 8
दिव्यांग साइकिलिस्ट जगविंद्र सिंह
30 हजार में सेकेंड हैंड साइकिल खरीदकर कर रहे प्रैक्टिस
जगविंदर ने बताया कि इंटरनेशनल एवं पैरा ओलंपिक गेम्स के लिए उन्हें एक प्रोफेशनल साइकिल की जरूरत थी। पंजाब सरकार से जब उन्हें मदद नहीं मिली तो उन्होंने 30 हजार रुपये में एक सेकेंड हैंड प्रोफेशनल साइकिल खरीदी, जिससे वह इन दिनों प्रैक्टिस कर रहे हैं। उनके पिता बूटीक चलाते हैं। पांच भाई-बहन में बड़े जगविंदर सिंह ने कहा कि वह अपना सपना हर हाल में पूरा कर देश को मेडल दिलाएंगे।
जीत चुके हैं ये अवार्ड
स्टेट पैरा साइकिल चैंपियनशिप, पंजाब में गोल्ड मेडल, उड़ीसा में इंटरनेशनल साइक्लोथॉन प्रतियोगिता में 35 किलोमीटर की रेस में दूसरा स्थान, पंजाब की ब्रेवेट राइट 212 किलोमीटर रेस के विजेता, 305 किलोमीटर ब्रेवेट राइट टूर्नामेंट विजेता, उड़ीसा से दिल्ली तक 1800 किलोमीटर दूरी तय करने पर साइक्लोथॉन अवार्ड 2017, आल इंडिया टॉप 30 अवार्ड, अचीवर शान-ए-सिख विरासत अवार्ड, आल इंडिया टॉप 10 अवार्ड, 100 मीटर रेस में गोल्ड मेडल, पटियाला जिले में पेंटिंग कंपीटीशन में तीन बार गोल्ड मेडल प्राप्त, 2017 में स्टेट एथलीट अवार्ड