आमतौर पर ऐसा फिल्मों में होता है, पर ये घटना रियल में हो गई। सात फेरे लेने से पहले ही दूल्हा और दुल्हन पर ऐसा कहर टूटा कि सब कुछ खत्म हो गया।
विज्ञापन
2 of 6
शादी
घटना पंजाब के जीरकपुर की है। शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। मेहमान पहुंचने शुरू हो गए थे। तभी जीरकपुर-पंचकूला हाईवे स्थित मैरिज पैलेस में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। देखते-देखते टेंट, टेबल-कुर्सियां, डीजे फ्लोर और स्टेज से लेकर अन्य कीमती साजो-सामान आग की लपटों में जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
3 of 6
शादी
सूचना पाकर दमकल विभाग पंचकूला और ढकोली चौकी पुलिस की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने में जुट गईं। देर रात आग आग बुझने के बाद दमकल विभाग की टीम ने मौके का जायजा लिया और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी। रविवार शाम अचानक हुए इस हादसे से वर-वधू दोनों पक्षों के लोगों के अरमानों पर पानी फिर गया। शादी के रीति-रिवाज छोड़कर दोनों पक्षों के लोग शादी के लिए दूसरी जगह के इंतजाम में जुट गए।
4 of 6
शादी
जीरकपुर और पंचकूला के बार्डर प्वाइंट के पास करीब 1000 स्क्वेयर यार्ड में बने ओरा गार्डन नामक मैरिज पैलेस में रविवार रात दिल्ली निवासी चारु की शादी नितिन से होने वाली थी। शादी के लिए पूरे मैरिज पैलेस को शानदार ढंग से सजाया गया था। शाम को करीब 7 बजे पैलेस के अंदर मेहमान समारोह के शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच बिजली की तारों में अचानक शार्ट सर्किट से आग की एक चिंगारी पैलेस के अंदर सजाए गए मैरिज हाल की छत पर जा गिरी।
विज्ञापन
5 of 6
शादी
चिंगारी से लकड़ी से तैयार छत में आग लग गई, जो धीरे-धीरे पूरे मैरिज पैलेस में फैल गई। आग लगने से पूरे पैलेस में अफरातफरी मच गई। लोगों ने पैलेस से बाहर भागकर अपनी जान बचाई। आग इतनी भयानक थी कि कुर्सियां, टेबल, मैट, कालीन, डीजे, स्टेज और अन्य साजो सामान सब जलकर राख हो गया। आग की लपटें आसमान छूने लगीं। देखते ही देखते पैलेस के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की टीम ने आग बुझाई।
सिलेंडर फटने की सूचना निकली अफवाह
पैलेस में लगी आग के बाद जब एकाएक लोग बाहर आ रहे थे तो वहां एक अफवाह फैल गई कि पैलेस के अंदर गैस सिलेंडर फटने से आग लगी है लेकिन कुछ देर बाद जब आग पर काबू पाया गया तो सिलेंडर फटने की सूचना को मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने अफवाह करार दिया।