खास तौर से जेल के बाहर के कुछ किलोमीटर तक के एरिया को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। शादी का जोड़ा पहन व सिर में सेहरा सजा तैयार होकर गैंगस्टर मनदीप सिंह जेल के गुरुद्वारा साहिब में कुछ देर बाद पहुंचा, जहां पर उसका पवनदीप कौर निवासी पट्टी महिमा जिला लुधियाना साथ आनंद कारज कराया गया। शादी का समागम बाद दोपहर तीन बजे तक चला, जिसके लिए जेल व पुलिस प्रशासन की ओर से पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर पूरे प्रबंध किए गए थे।