फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली में अमित शाह ने हुड्डा को ललकारा

Thu, 14 Aug 2014 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महेंद्रगढ़(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
हरियाणा के महेंद्रगढ़ में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बृहस्पतिवार को अनाज मंडी में विजय संकल्प रैली के साथ हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का श्रीगणेश कर दिया।
विज्ञापन

रैली में अमित शाह ने हुड्डा को ललकारा

2 of 6
शाह ने रैली में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और इनेलो नेताओं पर निशाना साधा। शाह ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस और हुड्डा का टाइम खत्म हो गया है। उन्होंने प्रदेश की चारों दिशाओं में प्रचार के लिए चार विजय संकल्प यात्राओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

रैली में अमित शाह ने हुड्डा को ललकारा

3 of 6
रैली में दो इनेलो विधायकों और कांग्रेस के प्रो. छत्रपाल सिंह समेत 42 लोगों ने भाजपा का दामन थामा। शाह ने करीब 30 मिनट के भाषण में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला को निशाने पर लिया। शाह ने कहा कि हुड्डा के सत्ता में आते ही प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ता है और चौटाला राज में गुंडागर्दी।

रैली में अमित शाह ने हुड्डा को ललकारा

4 of 6
शाह ने कहा कि अब हुड्डा के जाने का समय आ गया है। कांग्रेस के 10 साल के शासनकाल में प्रदेश में विकास नहीं विनाश ही हुआ है। हर जिले में जमीन घोटाले हुए और मुख्यमंत्री हुड्डा ने दिल्ली में बैठे पार्टी के लोगों को खुश करने के लिए किसानों की जमीन नीलाम कर दी।
विज्ञापन

रैली में अमित शाह ने हुड्डा को ललकारा

5 of 6
शाह ने कहा इनेलो राज में गुंडागर्दी से लोग परेशान रहते हैं। लोग दोनों ही पार्टियों का शासन देख चुके हैं, भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी खत्म करने के लिए भाजपा ही एकमात्र विकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली में अमित शाह ने हुड्डा को ललकारा

6 of 6
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में पूरे देश को कांग्रेस मुक्त और भाजपा युक्त बनाना है। कांग्रेस नेताओं द्वारा मोदी सरकार के 60 दिनों का हिसाब मांगने पर उन्होंने कहा कि पांच साल बाद हम घोषणापत्र में किए सारे वादों को पूरा करके जनता के बीच में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें