फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र चुनाव में जीती राहुल की सेना, देखिए जश्न

Sat, 06 Sep 2014 06:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र काउंसिल के चुनाव में नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने लगातार दूसरे साल जीत हासिल की है। देर शाम घोषित चुनाव परिणाम में एनएसयूआई ने प्रेसिडेंट, वाइस प्रेसिडेंट और जनरल सेक्रेटरी की तीन सीटों पर कब्जा जमा लिया। ज्वाइंट सेक्रेटरी का पद पुसू की झोली में गया।
विज्ञापन

छात्र चुनाव में जीती राहुल की सेना, देख‌िए जश्न

2 of 8
इस बार चुनाव में पिछले साल के 68 फीसदी मतदान के मुकाबले 59 फीसदी मतदान हुआ। इसमें 8452 मतदाताओं ने हिस्सा लिया, जिनमें से करीब 150 वोट अयोग्य करार दिए गए। प्रेसिडेंट और ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर जीत का अंतर कम होने के कारण मतों की गिनती दोबारा से कराई गई।
विज्ञापन

छात्र चुनाव में जीती राहुल की सेना, देख‌िए जश्न

3 of 8
शहर के कॉलेजों में शुक्रवार को हुए छात्र काउंसिल चुनाव का परिणाम मिलाजुला रहा। कालेजों में इस बार छात्र संगठनों ने गठबंधन में चुनाव लड़ा था। किसी कालेज में पुसू गठबंधन ने चुनाव जीता तो किसी में इनसो या सोई गठबंधन ने।

छात्र चुनाव में जीती राहुल की सेना, देख‌िए जश्न

4 of 8
घटना के बाद वारदात स्थल पर एसएसपी का घेराव करते वकील।
विज्ञापन

छात्र चुनाव में जीती राहुल की सेना, देख‌िए जश्न

5 of 8
कालेजों में एनएसयूआई का फीका प्रदर्शन रहा जबकि एबीवीपी के उम्मीदवार किसी भी कालेज में जीत हासिल नहीं कर पाए। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद कुछ कालेजों में चुनाव हारने वाले छात्र संगठनों ने विरोध प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

छात्र चुनाव में जीती राहुल की सेना, देख‌िए जश्न

6 of 8
पीयू छात्र काउंसिल चुनाव में 2013 के मुकाबले मतदान कम हुआ। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि इस साल 14323 मतदाताओं में से 8452 ने मत का प्रयोग किया। इस बार मतदान में करीब 9 फीसदी कमी आई। पिछले साल मतदान का प्रतिशत 68 फीसदी था जोकि इस बार 59 फीसदी रहा।
विज्ञापन

छात्र चुनाव में जीती राहुल की सेना, देख‌िए जश्न

7 of 8
शेड्यूल के तहत चुनाव का रिजल्ट दोपहर 3 बजे से पहले ही तैयार हो गया था। लेकिन प्रधान और ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर जीत का अंतर काफी कम होने के कारण वोटों की गिनती दोबारा हुई। रात करीब 8 बजे रिजल्ट घोषित किया गया। रिजल्ट में देरी देख एनएसयूआई ने स्टूडेंट सेंटर पर नारेबाजी करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

छात्र चुनाव में जीती राहुल की सेना, देख‌िए जश्न

8 of 8
पीयू स्टूडेंट काउंसिल में डिपार्टमेंटल रिप्रेजेंटेटिव (डीआर) द्वारा 5 एग्जीक्यूटिव मेंबर का चुनाव शुक्रवार को ही होना था, लेकिन रिजल्ट में देरी के कारण अब एग्जीक्यूटिव चुनाव बुधवार को होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें