शिक्षक दिवस पर मोदी सर की क्लास के लिए बारिश बाधा डालने की कोशिश की। इसके बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के स्कूलों में काफी इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
ऐसे तो बीमार कर देगी 'मोदी सर' की क्लास
2 of 8
जहां शहर के प्राइवेट स्कूलों के छात्रों ने तो इसे बेहद आराम से और एलसीडी स्क्रीन या प्रोजेक्टर पर देखा, वहीं शहर के कई सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को बारिश के पानी और फटी हुई दरी पर बैठकर पीएम का संदेश सुनना पड़ा।
विज्ञापन
ऐसे तो बीमार कर देगी 'मोदी सर' की क्लास
3 of 8
सरकारी स्कूलों में आठवीं कक्षा तक के बच्चों को मिड डे मील दिया गया, लेकिन नौवीं से 12वीं कक्षा के छात्रों की रिफ्रेशमेंट व्यवस्था रामभरोसे रही।
ऐसे तो बीमार कर देगी 'मोदी सर' की क्लास
4 of 8
शाम ठीक 4:45 बजे पीएम नरेंद्र मोदी का संदेश खत्म होते ही बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर का एक विज्ञापन आया। इसमें करीना का डांस देखते ही काफी देर से शांत बैठे बच्चे एकदम से थिरकने लगे। विद्यार्थियों को डांस करने पर शिक्षकों ने भी नहीं रोका।
विज्ञापन
ऐसे तो बीमार कर देगी 'मोदी सर' की क्लास
5 of 8
पीएम के भाषण के दौरान बच्चों के अभिभावक बारिश में स्कूल गेट के बाहर शाम चार बजे से ही इंतजार करते रहे। वहीं 5 बजे छुट्टी होने के बाद बच्चों को बसों के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घर छोड़ने के लिए वाहन की व्यवस्था नहीं की गई थी। स्कूली बच्चों को बारिश में भीगते हुए घर जाना पड़ा।
विज्ञापन
ऐसे तो बीमार कर देगी 'मोदी सर' की क्लास
6 of 8
शिक्षा विभाग ने पीएम के कार्यक्रम के लिए फरमान तो जारी कर दिया, लेकिन इसके लिए होने वाले खर्चे का जिम्मा न लेने पर कई स्कूलों में शिक्षक अपने घर से टीवी लेकर स्कूल पहुंचे। कई शिक्षक तो स्कूटर पर टीवी लेकर स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन
ऐसे तो बीमार कर देगी 'मोदी सर' की क्लास
7 of 8
सुबह 11:30 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक कई सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को खाने के लिए मात्र केले और जूस का छोटा पैक दिया गया। वहीं बहुत से सरकारी स्कूलों में बड़ी स्क्रीन और टीवी की बेहतरीन व्यवस्था भी देखने को मिली।
इंस्टीट्यूट फार ब्लाइंड सेक्टर-26 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को लेकर शुक्रवार को यहां बच्चों और स्टाफ में उत्साह देखने को मिला। उत्साह इतना था कि छात्र दो बजे से ही टीवी के सामने बैठ गए। इन स्पेशल बच्चों के लिए टीवी स्क्रीन के अलावा लाउड स्पीकर की भी व्यवस्था की गई।