शुक्रवार को राम रहीम पर केस का फैसला होना है और उसे सुनने के लिए बाबा के लाखों समर्थक जुट गए हैं और सड़कों पर ही दिन रात बिता रहे हैं, जरा देखिए कैसे...
विज्ञापन
2 of 13
पंचकूला में जुटे लाखों डेरा प्रेमी
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम पर साध्वी यौन शोषण केस में 25 अगस्त दिन शुक्रवार को फैसला आना है। पंचकूला की सीबीआई कोर्ट में राम रहीम पेश होंगे, लेकिन इस पेशी ने पंजाब हरियाणा सरकार की दिक्कतें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन
3 of 13
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम
पेशी से पहले ही पंचकूला में लाखों की संख्या में समर्थक उमड़ रहे हैं। सड़कों पर ही दिन और रात बिताएं जा रहे है। खाना पीना, लंगर सेवा चल रही है। हालात देखकर लग रहा है कि डेरा समर्थक मरने मारने के लिए तैयार होकर आए हैं।
4 of 13
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम
वहीं डेरा समर्थकों की संख्या को देखते हुए पंचकूला में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। चप्पे चप्पे पर पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात हैं। हालांकि अंबाला से आने वाली बसें रोक दी गई हैं, लेकिन ट्रेनों के जरिए समर्थक पंचकूला पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 13
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम
बताया जा रहा है कि समर्थकों में ज्यादा संख्या महिलाओं की है। बुधवार शाम तक शाम तक पंचकूला के अलग अलग क्षेत्रों में एक लाख से अधिक समर्थक पहुंच चुके हैं, जिनकी तादाद लगातार बढ़ रही है और कल तक और बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
6 of 13
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम
दूसरी ओर, फैसले से पहले पुलिस ने मामले के मुख्य गवाह खरड़ निवासी खट्टा सिंह की सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी है, जिससे शरारती तत्व उन्हें नुकसान न पहुंचा सकें। केस के जज को भी कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। कोर्ट के आसपास भी चाक चौंबंद सुरक्षा कर दी गई है।
विज्ञापन
7 of 13
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम
फैसले से पहले ही हालात इतने नासाज हो गए हैं कि हरियाणा में धारा 144 लागू कर दी गई है। 53 सुरक्षा बलों की कंपनियां चप्पे चप्पे पर तैनात हैं। सेना की खुफिया शाखा ने भी हालात पर नजर रखनी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी मंत्रियों और भाजपा विधायकों को फील्ड में उतार दिया है।
8 of 13
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम
पंजाब में भी धारा-144 लगा दी गई है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की मांग पर फिलहाल पैरामिलट्री फोर्स की 75 कंपनियां राज्य में पहुंच चुकी है। डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने बताया कि प्रदेश इंटेलिजेंस की ओर से कुछ इनपुट मिला है कि कुछ शरारती तत्व फैसले के दिन प्रदेश में गड़बड़ी फैला सकते हैं।
9 of 13
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम
हरियाणा से सटे तमाम पंजाब के जिलों में अतिरिक्त पुलिस तैनात कर दी गई है और हरियाणा से आने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है। निजी गन हाउसों को अगले आदेश तक बंद रखने को कहा गया है। मुख्यमंत्री ने वीवीआईपी सुरक्षा में तैनात 1000 पुलिसकर्मियों को हटाकर फील्ड में तैनात कर दिया है।
10 of 13
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम
चंडीगढ़ में भी पुलिस और प्रशासन ने भी हर परिस्थिति से निपटने के लिए कमर कस ली है। चंडीगढ़ की सुरक्षा पांच हजार जवानों के हाथ में है। चंडीगढ़ के पंजाब, हरियाणा और हिमाचल से जुड़े बार्डर मार्गों पर भी एरिया थाना प्रभारियों व एसडीएम की ड्यूटी लगाई गई है।
11 of 13
Ram Rahim Rape case verdict
सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम को 25 अगस्त के लिए अस्थायी जेल बनाने के आर्डर किए गए हैं। ताकि जरूरत पड़ने पर 10 हजार तक हुड़दंगियों को यहां बंदी बनाकर रखा जा सके। 25 अगस्त को सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम के इर्द-गिर्द करीब 250 से 300 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा।
12 of 13
Ram Rahim Rape case verdict
हालात को देखते हुए हरियाणा सरकार ने 25 अगस्त को प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थानों की छुट्टी के आदेश दिए हैं। चंडीगढ़ और पंचकूला में 24 और 25 को सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। पंजाब सरकार ने भी स्कूलों में छुट्टी कर दी।
यूटी प्रशासन द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम को 25 अगस्त के लिए अस्थायी जेल बनाने के आर्डर किए गए हैं। ताकि जरूरत पड़ने पर 10 हजार तक हुड़दंगियों को यहां बंदी बनाकर रखा जा सके। 25 अगस्त को सेक्टर-16 क्रि केट स्टेडियम के इर्द-गिर्द करीब 250 से 300 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा।