फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र से पहले मां वैष्णो देवी के भक्तों को बड़ी सौगात, कटरा तक जाएंगी ये ट्रेनें, क्लिक कर देखें

Thu, 08 Oct 2020 12:14 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : फाइल फोटो
मां वैष्णो देवी के भक्तों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने अब वंदे भारत और श्री शक्ति एक्सप्रेस चलाने का फैसला लिया है। यही नहीं यात्रियों की सुविधा के लिए नई दिल्ली-कालका और नई दिल्ली-अमृतसर शताब्दी भी जल्द ही ट्रैक पर दौड़ती नजर आएंगी।
विज्ञापन

2 of 5
वंदे भारत एक्सप्रेस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
रेलवे बोर्ड ने संबंधित मंडल प्रबंधकों को व्यवस्था बनाने के लिए निर्देश जारी किए हैं, ताकि जल्द से जल्द इन ट्रेनों को चलाने की तारीख घोषित की जा सके। त्योहारी सीजन और माता के नवरात्रों को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को एक बड़ी सौगात दी है। रेलवे ने पूरे देश में 39 एसी ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है।
विज्ञापन

3 of 5
vande bharat express - फोटो : फाइल फोटो
इन ट्रेनों में एसी एक्सप्रेस, दूरंतो, वंदे भारत, शताब्दी, राजधानी, डबल डैकर व युवा एक्सप्रेस शामिल हैं। यह ट्रेनें पुराने नंबर के आधार पर ही संचालित की जाएंगी। अभी ट्रेनों के चलाने की तारीख और समय सारिणी की घोषणा नहीं की गई लेकिन 2-3 दिन में ट्रेनों को चलाने की घोषणा हो सकती है और इसे पुरानी समय सारिणी के अनुसार ही चलाया जाएगा।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
अंबाला से गुजरेंगी 8 जोड़ी ट्रेन
नई चलने वाली ट्रेनों की लिस्ट में अंबाला स्टेशन पर भी पांच जोड़ी ट्रेनों का ठहराव होगा। इसमें ट्रेन नंबर 22125/22126 नागपुर-अमृतसर-नागपुर साप्ताहिक, 22461/22462 नई दिल्ली-कटरा-नई दिल्ली श्री शक्ति एक्सप्रेस रोजाना, 12011/12012 नई दिल्ली-कालका-नई दिल्ली शताब्दी रोजाना, 12029/12030 नई दिल्ली-अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी गुरुवार को छोड़कर रोजाना, 22439/22440 नई दिल्ली-कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस मंगलवार को छोड़कर रोजाना चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
यात्रियों को सौगात
त्योहारी सीजन को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को काफी बड़ी सौगात दी है। इस सुविधा से नवरात्र पर मां वैष्णो जाने वाले भक्तों को काफी राहत मिलेगी। उम्मीद है कि 2-3 दिन में ट्रेनों को चलाने की तारीख जारी कर दी जाएगी। पंकज गुप्ता, एडीआरएम ऑपरेशन, अंबाला मंडल।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें