फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentines Day: अनोखे प्यार और समर्पण की ये रोमांटिक प्रेम कहानी, आपका दिल छू लेगी

Wed, 13 Feb 2019 11:31 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
स्मृति ठाकुर की प्रेम कहानी
वैलेंटाइन डे के मौके पर हम आपको सुना रहे हैं एक महिला के अनोखे प्यार और समर्पण की कहानी, जो आपके दिल के तारों को छू लेगी और आप कहेंगे जीवनसाथी हो तो ऐसा।
विज्ञापन

2 of 6
valentines day 2019 - फोटो : Twitter
कुछ प्रेम कहानियां बेमिसाल होती हैं। इनके चर्चे सदियों तलक होते हैं। ऐसी कहानियां यादों में बस जाती हैं। ऐसी कहानियों में स्वार्थ नहीं, संघर्ष ज्यादा होता है, लेकिन समर्पित भाव के बूते ये प्रेम कहानियां अपनी मंजिल पा जाती हैं। सेना के नायक प्रेम सिंह ठाकुर की कहानी कुछ ऐसी ही है। सेना का ये जवान स्काई डाइविंग एडवेंचर करते हुए इस कदर घायल हुआ कि व्हील चेयर पर आ गया।
विज्ञापन

3 of 6
valentines day
इस हादसे के बाद उसकी जिंदगी जैसे रूठ गई हो, लेकिन इन विपरीत हालात में इन जवान के ‘प्यार’ ने न इसका साथ छोड़ा, न हाथ। ये जवान आज वेस्टर्न कमांड की निगरानी में चल रहे पारा प्लेजिक रीहेबिलिटेशन सेंटर मोहाली में अपने परिवार के साथ रह रहा है। हिमाचल प्रदेश स्थित सिरमौर के नायक प्रेम सिंह ठाकुर सेना की 9 पैराफील्ड रेजीमेंट में तैनात थे।

4 of 6
Valentines Day
26 अप्रैल 2003 को एयरफोर्स स्टेशन हिंडन में ऑल इंडिया एयरफोर्स स्काई डाइविंग एक्युरेसी चैंपियनशिप में प्रेम स्काई डाइविंग कर रहे थे, अचानक बेलेंस बिगड़ा और एक हादसा हो गया। इसमें प्रेम चोटिल हुए और कुछ दिन तक कोमा में चले गए, बाद में वेंटिलेटर पर भी रहे। सरवाइकल इंजरी का शिकार होने के बाद प्रेम 2005 में रीहेबिलिटेशन सेंटर मोहाली आ गए।
विज्ञापन

5 of 6
valentines day
प्रेम के स्कूल टाइम की मित्र स्मृति ठाकुर को जब उनके बारे में पता चला तो वह उनसे मिलने मोहाली आई। स्मृति एक कामयाब ब्यूटीशियन हैं, लेकिन प्रेम को इन हालात में देखकर काफी विचलित रहने लगीं। एक साल बाद स्मृति ने फैसला लिया कि वे प्रेम से की गई दोस्ती को अब उसकी पत्नी बनकर निभाएंगी। व्हीलचेयर पर पहुंच चुका प्रेम इस बात के लिए कतई राजी नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
valentines day
स्मृति के परिजनों ने भी उसके फैसले का बहुत विरोध किया। लेकिन स्मृति अड़ी रही और आखिरकार अपना कारोबार और परिवार छोड़कर वे सेंटर प्रेम के साथ रहने आ गईं और यहीं प्रेम के साथ विवाह किया। स्मृति कहती हैं कि जब दोस्ती की, तो निभानी ही थी। उधर, प्रेम कहते हैं कि स्मृति के हौसले और सेवा से उसके हालात बहुत सुधर गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें