फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine's Day: लड़की के दोनों हाथ-पैर नहीं, फिर भी उस पर छिड़कता है जान...क्यूट लव स्टोरी

Sun, 10 Feb 2019 04:28 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
विनोद और लक्ष्मी की प्रेम कहानी
लड़की के दोनों हाथ-पैर नहीं हैं, फिर वो उसे इतना प्यार करता है कि जान भी दे देगा उसके इश्क में। पढ़ें बेहद अनोखी लव स्टोरी, जो इतनी क्यूट है कि आपका भी दिल धड़कने लगेगा।
विज्ञापन

2 of 5
विनोद और लक्ष्मी की प्रेम कहानी
ये प्रेम कहानी है विनोद और लक्ष्मी की, जो पंजाब के मोहाली जिले के रहने वाले हैं। मंदिर में मिले, डेढ़ साल मुलाकातों का दौर चला और फिर दोनों ने एक होने का फैसला ले लिया। परिवार वालों ने भी उनके फैसला का सम्मान किया और शादी करने की इजाजत दे दी।
विज्ञापन

3 of 5
विनोद और लक्ष्मी की प्रेम कहानी
फरवरी 2018 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। इस अनोखी शादी के गवाह कई लोग बने, जिन्होंने उन्हें आशीर्वाद दिया। शादी को एक साल हो चुका है और आज ये कपल खुशी-खुशी एक दूसरे का साथ निभा रहे हैं। एक दूसरे के कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहे हैं।

4 of 5
विनोद और लक्ष्मी की प्रेम कहानी
लक्ष्मी के बचपन से ही न दोनों हाथ हैं और न दोनों पांव हैं। मां ने उसकी शादी को लेकर आस छोड़ दी थी, लेकिन भगवान के मंदिर में लक्ष्मी को विनोद के रूप में अपना जीवनसाथी मिल गया। विनोद का एक पैर काम नहीं करता, वो बैसाखी के सहारे चलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विनोद और लक्ष्मी की प्रेम कहानी
एक संस्था चलाने वाले अशोक कुमार ने इनकी फैमिली से बात की और शादी के लिए मनाया। विनोद बताते हैं कि लक्ष्मी से उनकी मुलाकात मंदिर में हुई थी। करीब डेढ़ साल से हम एक दूसरे से मिल रहे थे। मुलाकातों का दौर कब प्यार में बदल गया, पता नहीं चला। हम दोनों अब एक दूसरे को पूरा महसूस कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें