फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine's Day: 18 महीने की उम्र में कट गया हाथ, पर खुद से किया प्यार, फिर दूसरों से मिला

Sun, 10 Feb 2019 04:28 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
couple end marriage - फोटो : Social Media
इसे कहते हैं सच्चा इश्क और महोब्बत...18 महीने की उम्र में हाथ कट गया था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी। खुद से प्यार किया, और फिर दूसरों से इतना मिला कि आज जिंदगी का रोम-रोम प्यार से महकता है। पढ़ें इनकी रोमांटिक लव स्टोरी...
विज्ञापन

2 of 6
couple honeymoon - फोटो : Social Media
घर में अनाज पीसने की चक्की में हाथ फंसकर 18 माह की उम्र में ही कट गया। परिवार ही नहीं पूरे इलाके के लोगों को लगा कि बेटे का जीवन खराब हो गया। जैसे ही होश संभाला तो फिर वही सुनने को मिलता। लोग कहते थे कि साइकिल भी नहीं चला पाओगे, कार तो दूर की बात है। इन्हीं तानों ने मुझे मजबूत किया और खुद के प्रति प्यार पैदा कर दिया। आज स्थिति उन तानों के उलट है। यह कहानी पीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर विनोद चौधरी की है।
विज्ञापन

3 of 6
Couple
इन्होंने पहले खुद से प्यार किया और फिर करियर बनाया। बाद में अपने प्यार को शादी करके घर ले आए। समाजशास्त्र विभाग के प्रोफेसर विनोद चौधरी ने स्नातक की पढ़ाई 2003 में जाट कॉलेज हिसार से की। उसी समय उन्होंने खुद के शरीर को समझा और एजुकेशन के पहलुओं को समझने का टाइम दिया। मेडिकल ही नहीं नॉन मेडिकल की पढ़ाई की। एमबीए के अलावा उन्होंने जेएनयू से वर्ष 2008 से 2012 तक एमए, एमफिल और पीएचडी की।

4 of 6
Couple - फोटो : social media
पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्होंने करियर की ओर देखा और थाईलैंड में विजिटिंग फेलो बन गए। थाईलैंड के अलावा जर्मनी, इटली आदि देशों के डिसेबल विद्यार्थियों के दाखिले इंडिया में आसानी से नहीं हो रहे थे तो उन्होंने जेएनयू, जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय दिल्ली, बीएचयू, डीयू आदि में इन विद्यार्थियों के दाखिले कराए। थाईलैंड में डिसेबल बच्चों के लिए ही नहीं अन्य लोगों के लिए भी वह रोल मॉडल बन गए।
विज्ञापन

5 of 6
couple
उन्होंने थाईलैंड में ही रह रहे भारतीयों पर रिसर्च करना शुरू कर दिया। इसका नाम इंडायस फोटो रखा गया। उन्होंने ज्ञान का भंडार विकसित करने के लिए जीआरएफडीटी डॉट कॉम वेबसाइट बनाई। इस वेबसाइट का प्रयोग अब 40 से अधिक देशों के लोग कर रहे हैं। विदेशों में नौकरी करने के बाद उन्हें भारतीय माटी का कर्ज अदा करना था तो वह इंडिया पहुंच गए और वर्ष 2012 में पंजाब विश्वविद्यालय में समाजशास्त्र विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर तैनात हो गए। यहां वह एनवायरमेंट सोशलॉजी पढ़ाते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
couple
ऐसे हुईं आंखें चार..
वर्ष 2012 में ही अपने एक दोस्त की शादी में राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में गए थे। वहीं पर नीतू से आंखें चार हो गई। वहीं पर प्रेम का इजहार भी कर दिया। एक साल तक प्यार का इंतजार किया और खुद एक साल की नौकरी बेहतर करने के बाद उन्होंने 2013 में शादी कर ली। नीतू पीयू से ही फैशन डिजाइनिंग की स्टूडेंट हैं। प्रो. विनोद चौधरी कहते हैं कि वर्ष 1995 में पिता स्व. शेर सिंह ने पहली साइकिल गिफ्ट की थी ताकि दूर विद्यालय तक जा सकूं। पीयू में नौकरी लगने के बाद पहले वेतन से साइकिल ही खरीदी। साइकिल से ही ऑफिस आता-जाता हूं। लगभग दो लाख किमी साइकिल चला चुका हूं। वह कहते हैं कि यदि खुद से प्रेम न होता तो शायद यहां तक की मंजिल तय नहीं होती। यही नहीं प्रो. चौधरी ने इटली, जर्मनी, थाईलैंड, कनाड़ा समेत कई देशों की यात्रा की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें