फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentines Day: एयरफोर्स अफसर और बीटेक टॉपर की अनोखी शादी, सिर्फ 16 मिनट में

Wed, 14 Feb 2018 07:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी आदमपुर(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
unique marriage - फोटो : amarujala
वैलेंटाइन डे के मौके पर हम आपको सुना रहे हैं, एयरफोर्स अफसर और बीटेक टॉपर लड़की की अनोखी शादी की कहानी, जो सिर्फ 16 मिनट में हो गई थी।
विज्ञापन

2 of 6
unique marriage - फोटो : amarujala
न दहेज, न बैंडबाजा, न बजी शहनाई। दूल्हा आया, खाना भी नहीं खाया और 16 मिनट में दुल्हन को ले गया। ये अनोखी शादी हुई हरियाणा के मंडी आदमपुर में में हुई थी। आज भी इलाके में कोई शादी होती है तो इस शादी का जिक्र होता ही है। शादियों में जहां धूम धड़ाका और चमक-धमक कर लाखों खर्च करते हैं, वहीं बालसमंद गांव में यह आदर्श विवाह हुआ।
विज्ञापन

3 of 6
unique marriage9 - फोटो : amarujala
इस विवाह में ना बैंडबाजा, ना घोड़ी, ना ही दूल्हा-दुल्हन के सिर पर कोई सेहरा था और ना ही कोई नाच-गाना हुआ। शादी की रस्में कबीर पंथी से संपन्न कराई गई थीं। इस तरह गांव बालसमंद निवासी सतबीर सिंह की बेटी सरोज और जींद जिले के गांव डबलान निवासी तेलूराम के बेटे दीपक शादी के बंधन में बंधे। सामाजिक रीति-रिवाज से परे दहेज रहित इस अनोखी शादी में दुल्हन साधारण कपड़ों में ही ससुराल के लिए विदा हुई।

4 of 6
unique marriage - फोटो : amarujala
दूल्हा दीपक वायुसेना में तैनात है तो दुल्हन सरोज सोनीपत स्थित महिला विश्वविद्यालय खानपुर से बीटेक टॉपर रही है। दहेज के लोभियों को ठेंगा दिखाती इस शादी में बारात के रूप में दूल्हे के 5-6 परिजन ही शरीक हुए और मात्र 16 मिनट में विवाह संपन्न हुआ। नवदंपति ने संत कबीर के चित्र के सामने एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

5 of 6
marriage line
इस अनोखी आदर्श शादी में रस्में भी परमात्मा की प्रार्थना कर और दूल्हा-दुल्हन को रक्षासूत्र बांधकर पूरी की गई। इसके बाद दूल्हा-दुल्हन के साथ मौजूद सभी लोग हाथ जोड़कर एक सुर में रमेणी (गुरुवाणी) के दौरान चौपाइयां दोहराते नजर आए। रमेणी के साथ ही यह विवाह संपन्न हो गया। शादी में दोनों पक्षों के तमाम रिश्तेदार तो शामिल हुए ही, वहीं कबीर पंथ को मानने वाले कई भक्त दूर-दूर से आए हुए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
marriage tradition
शादी में शामिल लोगों को मीठे पकवान की बजाय उन्हें सादा भोजन परोसा गया। ग्रामीण कृष्ण सैनी ने बताया कि आज के दौर में शादियों में दहेज का चलन बढ़ रहा है। इस बुराई को दूर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यर्थ के आडंबरों से दूर रहकर सादगीपूर्ण विवाह रचाने में उन्हें आत्मीय खुशी मिली है। लोगों का कहना है कि इस तरह के आदर्श विवाह में दहेज जैसी कुरीतियों का स्वत: ही अंत हो जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें