फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटैलियन युवती और भारतीय युवक की रोमांटिक लव स्टोरी, FB पर प्यार, मंदिर में फेरे

Wed, 14 Feb 2018 07:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हांसी(हिसार)
विज्ञापन
1 of 7
भारतीय और इटली की लड़की ने की अनोखी शादी
फेसबुक पर इटली की लड़की को भारतीय युवक से प्यार हुआ और वह उसके लिए सात समंदर पार आ गई। अब दोनों ने मंदिर में शादी कर ली है, देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 7
भारतीय और इटली की लड़की ने की अनोखी शादी
हरियाणा के हिसार में इटली की पेट्रोलियम कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हांसी के गांव ढाणी पाल के एक छोरे नमन ने इटली की गोरी मेम आरियाना के साथ धूमधाम से शादी रचाई। हांसी में दिल्ली गेट स्थित पंचायती रामलीला मैदान में भारतीय रीति रिवाज के साथ यह विवाह संपन्न हुआ।
विज्ञापन

3 of 7
भारतीय युवक और इटली की लड़की ने की अनोखी शादी
10 जनवरी को मुंबई में शादी का रिसेप्शन हुआ और उसके बाद इटली में भी रिसेप्शन रखा गया। शादी में आरियाना का पूरा परिवार भारतीय वेशभूषा में दिखा। पिता ने कुर्ता पायजामा और नेहरू जैकेट, मां और बहनों ने साड़ी व लहंगा पहना।

4 of 7
भारतीय युवक और इटली की लड़की ने की अनोखी शादी
नमन के पिता हुक्म चंद बटार इंडियन नेवी में थे, लेकिन रिटायर होने के बाद वह मर्चेंट नेवी में चीफ इंजिनियर के पद पर हैं। काफी समय से वह परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं, लेकिन गांव में भी आना जाना लगा रहता है। नमन के छोटे भाई अमन बटार आईआईटी से पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 7
भारतीय युवक और इटली की लड़की ने की अनोखी शादी
नमन ने आईआईटी धनबाद से पेट्रोलियम इंजिनियरिंग की। कॉलेज में ही उसकी आरियाना से मुलाकात हुई। आरियाना ने इंडिस्ट्रियल इंजिनियरिंग एंड मैनेजमेंट में एमटेक के लिए आईआईटी धनबाद में दाखिला लिया था। फिर नमन दो वर्ष के लिए इटली में मास्टर डिग्री करने गए।
विज्ञापन

6 of 7
भारतीय युवक और इटली की लड़की ने की अनोखी शादी
नमन ने बताया कि आईआईटी धनबाद में मुलाकात के बाद दोनों में फेसबुक के जरिए बातचीत होती रही। आरियाना भी पढ़ाई करने के बाद इटली चली गई। वहां वे दोनों फिर मिले। नमन अभी इटली में पेट्रोलियम इंजिनियर है और आरियाना भी इटली में ही जॉब कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भारतीय युवक और इटली की लड़की ने की अनोखी शादी
नमन ने बताया कि मुलाकात और बातों के दौरान ही दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया। आरियाना का परिवार इटली के टोरिनो का रहने वाला है। शादी से आरियाना के पिता माबरो, मां एलिना, तीनों बहन एसाबेला, लेतिसा व एलिसिया खुश हैं। आरियाना का परिवार रोमन कैथेलिक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें