न तो ये उत्तरप्रदेश में विधायक हैं और न ही सांसद। ऐसे में उनका इस तरह से मंत्री बन जाना राजीतिक दिग्गजों के लिए हैरानी की बात है। जानिए, इनका पूरा प्रोफाइल।
विज्ञापन
देखें, अखिलेश मंत्रिमंडल के चौंकाने वाले मंत्री का प्रोफाइल
2 of 10
ये हैं पंजाब के मोगा में जन्मे बलवंत सिंह रामूवालिया। रामूवालिया पंजाब में अकाली दल के वरिष्ठ नेता रहे हैं और अब अकाली दल के उत्तर प्रदेश के इंचार्ज थे। कुछ दिन पहले ही इनके अकाली दल छोड़ने की खबरें सामने आई थी, लेकिन रामूवालिया ने इन खबरों को नकारते हुए कहा था कि वह अकाली हैं और अकाली ही रहेंगे।
विज्ञापन
देखें, अखिलेश मंत्रिमंडल के चौंकाने वाले मंत्री का प्रोफाइल
3 of 10
73 वर्षीय बलवंत सिंह रामूवालिया 15 मार्च 1942 को मोगा जिले के रामूवाला गांव में पैदा हुए। उनके पिता करनैल सिंह पारस जाने-माने कवि थे। रामूवालिया ने 1963 में स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव के रूप में अपना राजनीतिक करियर शुरू किया। उन्होंने ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन ज्वॉइन की और 1968-72 तक इसके अध्यक्ष रहे।
देखें, अखिलेश मंत्रिमंडल के चौंकाने वाले मंत्री का प्रोफाइल
4 of 10
रामूवालिया छठी लोकसभा 1977-79 में फरीदकोट और 1984-89 में आठवीं लोकसभा में संगरूर से सदस्य रहे। इसके बाद 1996-2002 तक राज्यसभा के सदस्य रहे। देवेगौड़ा और गुजराल के कार्यकाल में रामूवालिया केंद्र सरकार में समाज कल्याण तथा श्रम विभाग के मंत्री थे।
विज्ञापन
देखें, अखिलेश मंत्रिमंडल के चौंकाने वाले मंत्री का प्रोफाइल
5 of 10
बलवंत सिंह रामूवालिया ने 2012 में विधानसभा चुनाव में पंजाब के मोहाली से किस्मत आजमाई थी, लेकिन हार गए। उन्होंने 2011 में पंजाब में अपनी पार्टी लोक भलाई पार्टी बनाई और 2012 में अकाली दल में उसका विलय कर दिया।
विज्ञापन
देखें, अखिलेश मंत्रिमंडल के चौंकाने वाले मंत्री का प्रोफाइल
6 of 10
बलवंत सिंह रामूवालिया को अकाली दल ने उत्तर प्रदेश का इंचार्ज बनाया हुआ था, ऐसे में यह अकाली दल को भी बड़ा झटका समझा जा रहा है। रामूवालिया ने अब समाजपार्टी का दामन थाम लिया है, अब देखना यह है कि अकाली दल का रामूवालिया के प्रति क्या स्टैंड होगा?
विज्ञापन
देखें, अखिलेश मंत्रिमंडल के चौंकाने वाले मंत्री का प्रोफाइल
7 of 10
सूत्रों के अनुसार, समाजवादी पार्टी रामूवालिया की सेवाएं सिख वोट बैंक के लिए लेगी और कमजोर सिख सीटों को मजबूत बनाने के लिए करेगी, जबकि अकाली दल पहले से ही उन सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।
देखें, अखिलेश मंत्रिमंडल के चौंकाने वाले मंत्री का प्रोफाइल
8 of 10
यूपी सरकार में मंत्री बनने के बाद बलवंत सिंह रामूवालिया ने कहा कि मुलायम सिंह और अखिलेश यादव ने उन्हें इतना मान दिया, इसके वे तहेदिल से आभारी हैं। उन्होंने बताया कि बीते दिन मुलायम सिंह ने उन्हें फोन किया और कहा कि आप आ जाइए, मुझे और यूपी को आपकी जरूरत है। आप यूपी को मजबूत करने के लिए कैबिनेट मंत्री बन जाइए।
देखें, अखिलेश मंत्रिमंडल के चौंकाने वाले मंत्री का प्रोफाइल
9 of 10
बलवंत सिंह रामूवालिया को सीएम अखिलेश यादव ने उन्हें राज्य मंत्री बनाकर स्वतंत्र प्रभार सौंपा है। बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी रामूवालिया को एमएलसी मैंबर बनाकर विधानसभा के ऊपरी सदन में भेजेगी।
देखें, अखिलेश मंत्रिमंडल के चौंकाने वाले मंत्री का प्रोफाइल
10 of 10
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की अखिलेश सरकार ने मंत्रिमंडल में बड़ी फेरबदल करते हुए आज मंत्रिमंडल का विस्तार किया और 11 नये मंत्रियों को शपथ दिलाई। इनमें पांच को राज्यमंत्री बनाया गया है, जबकि छह अन्य भी मंत्री बनाए गए। इनमें बलवंत सिंह रामूवालिया चौंकाने वाला नाम है।