दिल्ली के होटल ताज में एक नवंबर को क्रिकेटर हरभजन सिंह और अभिनेत्री गीता बसरा की शादी के रिसेप्शन के लिए खास तैयारी की गई है। वहीं, युवी ने भी सच्ची दोस्ती का सुबूत दिया। देखिए कैसे?
विज्ञापन
रिसेप्शन: भज्जी की क्या खास तैयारी, युवी ने कैसे निभाई दोस्ती?
2 of 8
रिसेप्शन में शामिल होने के लिए भज्जी और गीता दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। रिसेप्शन में नवविवाहित भज्जी और गीता नीले रंग के कपड़ों में नजर आएंगे। गीता नीले रंग का लहंगा और भज्जी भी उसी रंग की ड्रेस पहनेंगे।
विज्ञापन
रिसेप्शन: भज्जी की क्या खास तैयारी, युवी ने कैसे निभाई दोस्ती?
3 of 8
भज्जी और गीता की ड्रेस को मुंबई की ड्रेस डिजाइनर अर्चना कोचर ने तैयार की हैं। अर्चना ने कहा कि रिसेप्शन पार्टी के लिए भज्जी के लिए गुलाबी रंग की भी एक ड्रेस बनाई गई है। इस दौरान भज्जी नीले और गुलाबी में कोई एक ड्रेस पहनेंगे।
रिसेप्शन: भज्जी की क्या खास तैयारी, युवी ने कैसे निभाई दोस्ती?
4 of 8
ड्रेस डिजाइनर अर्चना कोचर ने बताया कि गीता बसरा ने हर फंक्शन में लहंगे को चुना है। शादी के लिए भी उन्होंने ही दोनों के कपड़े डिजाइन किए थे। भज्जी और गीता समेत उनके परिवार को ड्रेस के डिजाइन बेहद पसंद आए।
विज्ञापन
रिसेप्शन: भज्जी की क्या खास तैयारी, युवी ने कैसे निभाई दोस्ती?
5 of 8
उधर, पंजाब रणजी टीम के कैप्टन स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह ने दोस्त हरभजन सिंह की शादी के रिसेप्शन में भाग लेने के लिए रणजी मैच न खेलने का फैसला किया है। यह मैच पंजाब और आंध्रप्रदेश के बीच 2 नवंबर तक चलेगा।
विज्ञापन
रिसेप्शन: भज्जी की क्या खास तैयारी, युवी ने कैसे निभाई दोस्ती?
6 of 8
गौरतलब है कि युवराज और हरभजन जूनियर लेवल के जमाने से ही एक-दूसरे के दोस्त हैं। इन दोनों की साल 2007 में टीम इंडिया की टी-20 वर्ल्ड कप जीत और 2011 की वनडे वर्ल्ड जीत में भी अहम भूमिका रही थी।
विज्ञापन
रिसेप्शन: भज्जी की क्या खास तैयारी, युवी ने कैसे निभाई दोस्ती?
7 of 8
युवराज ने भज्जी और गीता को शादी की शुभकामनाएं देते हुए एक मजाकिया ट्वीट भी किया है, जिसमें उन्होंने भज्जी से कहा है कि अब वे 'दूसरा' नहीं फेंक सकते, इसलिए एक ही लाइन पर कायम रहें।
रिसेप्शन: भज्जी की क्या खास तैयारी, युवी ने कैसे निभाई दोस्ती?
8 of 8
भज्जी के हाई-प्रोफाइल रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी शामिल होने की संभावना है। इसमें उनके टीममेट्स के अलावा बॉलीवुड हस्तियों जैसे अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा के भी शामिल होने की संभावना है।