फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, सिविल सेवा में टॉपर रहे हरियाणा के होनहार छात्रों को

विज्ञापन
1 of 8
संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा परिणाम में हरियाणा के होनहारों ने खूब दम दिखाया है। नारनौल जिले के लोकबंधु ने देशभर में सातवीं रैंक हासिल की है। रेवाड़ी के खुशहाल यादव को 28वीं रैंक, पंचकूला के परमवीरसिंह को 29 वीं, कैथल की बेटी दीपशिखा को 33वीं, अंबाला-पंचकूला कमिशनरी में एएसपी राहुल हुड्डा को 60वीं, रोहतक के प्रभात मलिक को 68 वीं, अंबाला की आशिका जैन को 74वीं, करनाल के दीपक बंसल को 113वीं रैंक और चरखी दादरी के सौरभ स्वामी को 149वीं रैंक मिली है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार राज्य के 21 में से 17 जिलों के 31 होनहार इस परीक्षा में सफल हुए हैं।
विज्ञापन

देखिए, सिविल सेवा में टॉपर रहे हरियाणा के होनहार छात्रों को

2 of 8
जिला महेंद्रगढ़ से सटे गांव मांदी के बंधु परिवार को अधिकारियों का परिवार कहें तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। इस परिवार की दो बेटियां और एक बेटे ने यूपीएससी की परीक्षा पास की हुई है। इस बार तो परिवार के लोकबंधु ने सभी को पछाड़ते हुए देशभर में 7वां रैंक हासिल किया। लोकबंधु ने पिछे वर्ष परीक्षा में 855 रैंक हासिल किया था। स्वतंत्रता सैनिक राव माधो सिंह के प्रपौत्र लोकबंधु की दो और बहनें हैं बेहतर रैंक के साथ यूपीएससी परीक्षा पास कर चुकी हैं। तीनों में सबसे बड़ी क्रांति फिलहाल मुंबई में आयकर विभाग में डिप्टी कमिश्नर हैं, दूसरे नंबर की पूजा को आईपीएस में राजस्थान काडर मिला है। तीनों बच्चों की सफलता पर पिता विश्वबंधु और माता मायादेवी फूले नहीं समा रहे।
विज्ञापन

देखिए, सिविल सेवा में टॉपर रहे हरियाणा के होनहार छात्रों को

3 of 8
सिविल सर्विस की परीक्षा में 325वीं रैंक पाने वाले चंद्रमोहन का जन्म उपमंडल डबवाली के गांव रिसालियाखेड़ा से हैं। उनके पिता भगवाना राम सिरसा आईटीआई में हैड क्लर्क के तौर पर कार्यरत थे। बेहद मुश्किल परिस्थितियों में पढ़ाई करके सिरसा के बेटे ने सिविल सर्विस (आईएएस) की परीक्षा पास की है। इस बेटे के गांव में खुशी की लहर है। पिता की मौत के बाद उनके सपने को पूरा करके बेटा भी खुशी से सराबोर है।

देखिए, सिविल सेवा में टॉपर रहे हरियाणा के होनहार छात्रों को

4 of 8
राहुल हुड्डा मूल रूप से रोहतक जिले के गांव सांघी के है। मगर कई वर्षों से उनके परिजन दिल्ली में बसे हुए हैं। उनके पिता प्रेम हुड्डा इसी वर्ष दिल्ली पुलिस से बतौर एसीपी रैंक से रिटायर हुए हैं। इतना ही नहीं राहुल हुड्डा की पत्नी मनीषा चौधरी इस वक्त राजकीय रेलवे पुलिस में एसपी का पदभार संभाल रही हैं।
पिता और पत्नी की तरह हालांकि राहुल हुड्डा भी आईपीएस बने, लेकिन वे समाज सेवा के लिए कुछ नया रास्ता तलाश रहे थे। लिहाजा उन्होंने आईपीएस रहते हुए यूपीएससी की परीक्षा दी और उन्होंने 60वां रैंक प्राप्त कर हरियाणा का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

देखिए, सिविल सेवा में टॉपर रहे हरियाणा के होनहार छात्रों को

5 of 8
ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज की परीक्षा में भिवानी के डा. अंकित अग्रवाल को 262वीं रैंक मिली है। अंकित ने यूपीएससी में लगातार दूसरी बार सफलता पाई है। इससे पहले वर्ष 2013 में भी उनका चयन हुआ था। तब रिजर्व लिस्ट में 26वीं रैंक मिली थी। सच्ची लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर अंकित ने कोशिश जारी रखी और बेहतर रैंक के साथ आईएएस के लिए दावा मजबूत किया है। शहर के चिड़ीपाल मोहल्ला निवासी अंकित फिलहाल खरक पीएचसी में मेडिकल ऑफिसर के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन

देखिए, सिविल सेवा में टॉपर रहे हरियाणा के होनहार छात्रों को

6 of 8
अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित सिविल सेवा परीक्षा 2014 के घोषित परिणाम में नारनौल के गांव खेड़ी तलवाना निवासी विनय कुमार पुत्र तेजपाल सिंह सैन ने 979 रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम के घोषित होते ही परिवार, गांव एवं रिश्तेदारों में खुशी की लहर है। पूर्व सैनिक दादा भरत सिंह एवं दादी परमेश्वरी देवी की शुरू से ही इच्छा थी कि उसके पोते कुछ ऐसा करें कि बच्चे एवं विद्यार्थी उनका अनुसरण करें। विनय कुमार सिविल सेवा में सफल होकर खुशी को दोगुना किया है। सफलता पर गांव के मोजिज लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन

देखिए, सिविल सेवा में टॉपर रहे हरियाणा के होनहार छात्रों को

7 of 8
कैथल की दीपशिखा (23) ने यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) परीक्षा में देश भर में 33वां रैंक हासिल किया है। लेक्चरर दंपति की इकलौती बेटी दीपशिखा ने पहले ही प्रयास में परीक्षा पास की है। महज 23 साल की उम्र में पहले ही प्रयास में उसने यह सफलता हासिल कर माता-पिता का सिर फख्र से ऊंचा कर दिया। परिवार में इस सफलता पर खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

देखिए, सिविल सेवा में टॉपर रहे हरियाणा के होनहार छात्रों को

8 of 8
घरौंडा। कस्बे के डिंगर माजरा गांव की लड़की रिपन दुल्ट ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में 710वां रैंक प्राप्त कर गांव व पूरे प्रदेश का नाम रोशन करने का काम किया है। गांव की लड़की देश की क्लास ए आफिसर बनेगी। रिपन दुल्ट पुत्री रमेश कुमार वैसे तो हर कक्षा में मेधावी रही है। रिपन दुल्ट ने संवाददाता से हुई बातचीत में बताया कि उसने वर्ष 2013 में कैमिकल इंजिनियरिंग में बी. टैक की परीक्षा पास करने के बाद से ही यूपीएससी की तैयारियों में लग गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें