फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहुबली की शिफ्टिंग : यूपी पुलिस की सात गाड़ियां पहुंचीं रोपड़, बाकी का इंतजार, शाम को वापसी संभव

Tue, 06 Apr 2021 09:46 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
मुख्तार अंसारी को ले जाने के लिए रोपड़ पहुंची यूपी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की आज पंजाब से विदाई हो जाएगी। अंसारी को यूपी ले जाने के लिए यूपी पुलिस का काफिला रोपड़ पहुंच गया है। सुबह आठ बजे तक पुलिस की छह गाड़ियां और एक एंबुलेंस रोपड़ पहुंच गई थी। रोपड़ पुलिस ने टीम की अगुवाई की। इसी एंबुलेंस में अंसारी को यूपी ले जाया जाएगा। बाकी गाड़ियां भी कुछ ही देर में रोपड़ पहुंच जाएंगी। वहीं इससे पहले देर रात यूपी पुलिस का काफिला रास्ता भटक गया था। इसके बाद रोपड़ से एक पुलिस टीम को रवाना किया गया जो टीम को लेकर आई। अब टीम पुलिस लाइन में आराम कर रही है। पूरी टीम आने के बाद अंसारी को शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। हालांकि जेल के नियम के अनुसार इसमें समय लग सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
इसी एंबुलेंस में अंसारी को यूपी ले जाया जाएगा। - फोटो : करुण शर्मा
रोपड़ जेल सुपरिटेंडेंट के मुताबिक मुख्तार अंसारी जेल की एक नंबर बैरक में है। जेल सुबह छह बजे से 12 बजे तक खुली होती है। दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक जेल बंद हो जाती है। उसके बाद जेल दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक खुलती है। इसका मतलब ये हुआ कि सुबह और शाम के दो स्लॉट हैं जिसमें मुख्तार अंसारी को यूपी पुलिस को सौंपा जा सकता है।
 
विज्ञापन

3 of 5
रोपउ़ पुलिस लाइन में दाखिल होती एंबुलेंस। - फोटो : अमर उजाला
रोपड़ जेल प्रशासन ने सोमवार को मुख्तार अंसारी की मेडिकल जांच की। उसने मेडिकल बोर्ड के चिकित्सकों को कमर में दर्द की परेशानी बताई। हालांकि सभी जांच रिपोर्ट सामान्य आई हैं। अब जेल प्रशासन रवानगी से पहले उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारियों के सामने भी चिकित्सकीय परीक्षण कराएगा।  
 

4 of 5
रोपड़ पुलिस लाइन पहुंचीं यूपी पुलिस की गाड़ियां। - फोटो : करुण शर्मा
जेल सूत्रों के अनुसार, अंसारी के रूटीन चेकअप से पहले सोमवार की सुबह जेल प्रशासन ने उसका कोविड-19 का भी नमूना लिया। हालांकि देर रात तक इसकी रिपोर्ट नहीं आई थी। जेल प्रशासन और मेडिकल बोर्ड के अधिकारियों ने मुख्तार के कोविड टेस्ट के बारे में कुछ भी बोलने से इनकार किया।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोपड़ पुलिस लाइन - फोटो : अमर उजाला
करीब 15 माह बाद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की घर वापसी होगी। लगभग 100 पुलिसकर्मियों की टीम अंसारी को पंजाब के रोपड़ जेल से बांदा जेल ले जाएगी। सभी जवान आधुनिक हथियारों और बुलेटप्रूफ जैकेट से लैस हैं। टीम सोमवार सुबह नौ बजे बांदा से रवाना हुई। 900 किलोमीटर की दूरी तय कर यह टीम अंसारी को मंगलवार तड़के साढ़े चार बजे रोपड़ पहुंचीं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें