फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगर सपना चौधरी की UNSEEN तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल, देखिए

Tue, 01 Nov 2016 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 10
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी की अनदेखी तस्वीरें - फोटो : Facebook
सिंगर सपना चौधरी ने जब से जहर खाकर जान देने की कोशिश की, तबसे उनकी काफी UNSEEN तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं।
विज्ञापन

2 of 10
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी की अनदेखी तस्वीरें - फोटो : Facebook
सपना हरियाणा की मशहूर डांसर और रागिनी शैली की सिंगर हैं। 9 साल की उम्र से ही उन्होंने डांस और गाने को करियर बना लिया था। वे मूल रूप से रोहतक जिले की रहने वाली हैं। उनके तमाम वीडियो यूट्यूब पर देखे जाते हैं। उनका गाया हुआ एक गीत ‘है सॉलिड बॉडी' लोगों के बीच बेहद मशहूर है। इस गाने की बदौलत सपना सपना कुछ ही दिनों में हरियाणा में ही नहीं बल्कि यूपी, राजस्थान, दिल्ली व पंजाब में भी फेमस हो गई।
विज्ञापन

3 of 10
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी की अनदेखी तस्वीरें - फोटो : Facebook
12 साल की उम्र में पिता को खोने वाली सपना चौधरी का जन्म 25 सितंबर 1990 में रोहतक में मध्यवर्गीय परिवार में हुआ था। शुरुआती शिक्षा रोहतक से की। पिता रोहतक में एक निजी कंपनी में काम करते थे। पिता के निधन के बाद मां नीलम चौधरी और भाई-बहनों की जिम्मेदारी सपना के कंधों पर आ गई। सिंगिंग और डांसिंग को न सिर्फ अपना करियर बनाया बल्कि इसी के दम पर अपने पूरे परिवार को चलाया।

4 of 10
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी की अनदेखी तस्वीरें - फोटो : Facebook
वक्त के साथ-साथ सपना ने सफलता की सीढ़ियां चढ़ीं और उनके लाखों फॉलोअर्स हो गए। लोगों में वे इतनी लोकप्रिय हो गई कि उनका प्रोग्राम देखने के लिए हरियाणा में लोग बेकाबू हो जाते थे। कई मर्तबा तो भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को लाठियां तक भांजनी पड़ती। सपना की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि उन्हें कई प्रोग्राम में सिर्फ इसलिए बुलाया जाता था ताकि बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम देखने पहुंचे।
विज्ञापन

5 of 10
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी की अनदेखी तस्वीरें - फोटो : Facebook
अब लोग सपना को कार्यक्रमों में परफॉर्म करने के लिए बुलाने लगे। ऐसे ही एक कार्यक्रम में गाई एक रागनी ने उन्हें विवादों में ला दिया। 17 फरवरी 2016 को गुड़गांव के चक्करपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में सपना चौधरी ने रागनी 'बिगड़ग्या' गाई थी। इस रागिनी के जरिए उन्होंने दलितों पर सवाल उठाए थे और जातिसूचक शब्द बोले थे। इस पर दलित समाज बिगड़ गया और कहा गया कि गीत के माध्यम से उन्होंने पूरी जाति को ‘बावला’ कहकर अपमानित किया है।
विज्ञापन

6 of 10
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी की अनदेखी तस्वीरें - फोटो : Facebook
रागनी के बोलों पर आपत्ति जताते हुए हिसार में डोगरान मोहल्ला स्थित चौकी में बहुजन आजाद मोर्चा ने ​शिकायत दर्ज कराई। मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष संजय चौहान ने बताया कि सपना ने गीत के माध्यम से दलित कौम का अपमान किया है। गायिका का यह गीत यू-ट्यूब पर अपलोड भी किया गया है। चौहान ने बताया कि वे स्वयं उसी जाति से संबंध रखते हैं, जिस जाति का अपमान किया गया है। इसके बाद सपना चौधरी के खिलाफ गुड़गांव में ​सेक्टर-29 के थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

7 of 10
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी की अनदेखी तस्वीरें - फोटो : Facebook
शिकायत सामाजिक संगठन निगाहें के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवाब सतपाल तंवर ने की थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए सपना और उनकी मंडली के खिलाफ एससी एसटी एक्ट सहित आईपीसी की धारा 34 के तहत केस दर्ज किया गया। साथ ही जांच के लिए एसआईटी टीम का भी गठन कर दिया गया। ये सब होने के बाद हरियाणवी म्यूजिक कम्पनी मोर म्यूजिक ने डांसर और कलाकार सपना चौधरी से नाता तोड़ लिया।

8 of 10
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी की अनदेखी तस्वीरें - फोटो : Facebook
मोर म्यूजिक कम्पनी के संचालक राजेश मोर ने बहादुरगढ़ में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सपना चौधरी से उनकी कम्पनी का कोई ताल्लुक नहीं है। कम्पनी ने अब मोर म्यूजिक के गानों पर सपना चौधरी के डांस करने पर भी बैन लगा दिया है। उनका कहना है कि सपना चौधरी अगर उनके गानों पर पब्लिक के सामने पैसा कमाने के लिए परफोरमेंस देगी तो कम्पनी उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी करेगी।

9 of 10
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी की अनदेखी तस्वीरें - फोटो : Facebook
हालांकि मामले में सपना ने माफी मांग ली थी, लेकिन फेसबुक पर उनके खिलाफ अभियान छेड़ा गया था। जिस पर लगातार उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही थीं। रोज आ रहे कमेंट्स से सपना चौधरी इतनी आहत हुई कि उन्होंने रविवार को जहर खाकर जान देने की कोशिश की। हालांकि जान बच गई, लेकिन कई दिन तक आईसीयू में रहने के बाद वे अब जनरल वार्ड में आ गई हैं और ठीक हो रही हैं।
विज्ञापन

10 of 10
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी की अनदेखी तस्वीरें - फोटो : Facebook
सपना के प्रवक्ता व ड्राइवर कदम सिंह बणिया ने सोशल मीडिया में चल रही खबरों को अफवाह बताया है। बणिया ने कहा कि इतनी बड़ी कलाकार के स्वास्थ्य के बारे में झूठी व निराधार खबर फैलाना निंदनीय है। हो सकता है यह किसी प्रतिद्वंद्वी की साजिश हो। लेकिन विरोधी अपनी मंशा में कामयाब नहीं हो पाएंगे और सपना की कला से इसी तरह लोगों का मनोरंजन होता रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें