फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोड़े ने शादी के कार्ड में लिखवा दिए अनोखे शब्द, गिफ्ट में मांगा इस पार्टी के लिए 'वोट', देखिए

Mon, 21 Jan 2019 09:22 AM IST
खुशबू गोयल रमिंद्र सिंह, अमर उजाला, अंबाला सिटी(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
शादी का कार्ड
एक जोड़े ने अपनी शादी के कार्ड में ऐसे अनोखे शब्द लिखवा दिए कि आमंत्रित किए गए लोग हैरान रह गए। एक बड़ी पार्टी के लिए वोट मांगा गया है, देखिए वायरल हुई तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 6
शादी का कार्ड
ये वेडिंग कार्ड है, अंबाला के रहने वाले जसविंदर सिंह की शादी का। यूएस मिलिट्री के साथ काम कर चुके जसविंदर के इस कार्ड की खास बात ये है कि उन्होंने इसके जरिए लोकसभा और विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को वोट देने की अपील की है। विधानसभा क्षेत्र के गांव बकनौर निवासी जसविदंर पार्टी के पदाधिकारी हैं। उन्होंने पार्टी के संयोजन व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी यह कार्ड भेजा है।
विज्ञापन

3 of 6
शादी का कार्ड
जसविंदर ने इस कार्ड में लिखवाया है कि 'वोट फॉर आम आदमी पार्टी, लोकसभा एंड विधानसभा, आपका वोट ही हमारे लिए गिफ्ट है। बता दें कि कुछ समय पूर्व पीएम नरेंद्र मोदी के लिए भी एक दंपत्ति ने वोट का आह्वान करते हुए वेडिंग कार्ड के जरिए किया था। इसी राह पर चलते हुए जसविंदर ने ये कार्ड बनवाया और अपनी पार्टी के लिए वोट मांगे। इस काम को करने में उनकी होने वाली पत्नी ने भी अपनी सहमति दी।

4 of 6
शादी का कार्ड
जसविंदर सिंह ने बताया कि वह पार्टी के साथ अन्ना हजारे के आंदोलन के दौरान से ही जुड़े हुए हैं। तभी से वह पूरी तरह से पार्टी को समर्पित हैं। उनकी शादी चीका के गांव नेवलप्लाट निवासी इंद्रजीत कौर से तय हुई है। आगामी 11 फरवरी को चीका स्थित मैरिज पैलेस में दोनों विवाह के बंधन में बंधेंगे। जसविंदर 29 साल के हैं और 12वीं तक पढ़ाई की है। उनकी होने वाली पत्नी इंदरजीत 24 साल की है और 10वीं तक पढ़ाई की है।
विज्ञापन

5 of 6
शादी का कार्ड
जसविंदर के परिवार में मां सरदारनी मंजीत कौर और पिता सरदार मलकीत सिंह हैं। दो बहनों कुलविंदर कौर और राजविंदर कौर की शादी हो चुकी है। जसविंदर फिलहाल अंबाला में ही पिता के साथ दुकान चलाते हैं। जसविंदर वर्ष 2004 से लेकर 2014 तक अमेरिका आर्मी के साथ काम कर चुके हैं। वहीं की एक कंपनी में वे फोरमैन थे। उनका काम ईराक व अफगानिस्तान में अमेरिकी आर्मी का सामान इधर से उधर ले जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शादी का कार्ड
जसविंदर ने बताया कि उनकी शादी का कार्ड लाल रंग का है। शादी के कार्यक्रम के नीचे पार्टी चिन्ह झाडू है, जबकि उसके नीचे पार्टी की ओर से लोकसभा व विधानसभा चुनाव में वोट देने की अपील की गई है। इसके अलावा कार्ड के मुख्य पृष्ठ पर भी वोट देने की अपील की गई है। जसविंद्र सिंह ने बताया कि वह अंबाला सिटी में 'आप' का अध्यक्ष है। पार्टी हमारे लिए काम कर रही है, तो हमारा फर्ज भी बनता है कि हम सहयोग करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें