फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में एक अनोखा गांव, जहां छतों पर खड़े हैं सेना के टैंकर और बैल, देखिए तस्वीरें

Sun, 17 Jun 2018 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
सेना के टैंकर
हम आपको बताने जा रहे हैं, एक ऐसे अनोखे गांव के बारे में, जहां छतों पर सेना के टैंकर और बैल खड़े हैं। दरअसल, ये असली नहीं हैं। बल्कि देशवासियों के शौक की बानगी है, जो इन तस्वीरों में दिखाई दे रही है, जिन्हें देखकर दिल खुश हो जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
एयर इंडिया का हवाई जहाज
बात हो रही है, हरियाणावासियों की। यहां के लोगों का अंदाज ही जुदा है। इससे इतर कुछ नया और अजूबा कर दिखाने के लिए यहां के लोगों ने अपने घरों में ऐसे अजूबे बनाए हैं। यहां घरों की छतों पर टैंकर से लेकर हवाई जहाज तक खड़े मिल जाएंगे। जय जवान, जय किसान। यह नारा प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने दिया था। इस बात को इस घर के मालिक ने आज तक नहीं भुलाया है। देखते हैं इन्हीं के कुछ नमूने...
विज्ञापन

3 of 5
बैलों का जोड़ा
बैलों के गले में जब घुंघरू जीवन का राग सुनाते हैं...। अब बैल तो रह नहीं गए, उनकी जगह ट्रैक्टर ने ले ली है। मगर, पुराने दिन भुलाएं तो कैसे। दूध की नदियां हरियाणा में बहती हैं, तो उन्हें शहरों तक पहुंचाने के लिए भी तो सुविधा होनी चाहिए।

4 of 5
टाइटेनिक शिप
टाइटैनिक में सफर नहीं कर पाए, तो क्या। टाइटैनिक के लव सीन को कभी भी यहां पर पूरा कर सकते हैं। भाई पायलट थे, लेकिन रिटायरमेंट के बाद भी जब विमान का जुनून नहीं उतरा, तो छत पर ही प्लेन खड़ा करवा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
छत पर ट्रैक्टर
कोई भी देश खेती के बिना आगे नहीं बढ़ सकता है। अगर खेती आधुनिक तरीके से की जाए, तो मुनाफा भी होता है। शायद यही संदेश देने के लिए ट्रैक्टर को खड़ा करा लिया छत पर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें