फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के इस रेलवे स्टेशन में जाने के लिए चाहिए वीजा और पासपोर्ट...बात अनोखी, पर सच है

Sun, 22 Apr 2018 03:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अटारी बार्डर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 9
अटारी रेलवे स्टेशन
विदेश जाने के लिए वीजा और पासपोर्ट सुना था, पर रेलवे स्टेशन के अंदर जाने के लिए भी वीजा चाहिए। सुनने में बड़ा अजीब लगता है न, पर ये सच है।
विज्ञापन

2 of 9
अटारी रेलवे स्टेशन
देश में अब एक रेलवे स्टेशन पर जाने के लिए वीजा लगवाना होगा। इस स्टेशन पर बिना वीजा के जाना गैर कानूनी माना जाएगा। और ये है देश का इकलौता अंतरराष्ट्रीय एयरकंडीशनर रेलवे स्टेशन अटारी। यहां पर जाने के लिए पाकिस्तानी वीजा अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन

3 of 9
अटारी रेलवे स्टेशन
24 खुफिया व सुरक्षा एजेंसियों से 24 घंटे घिरे इस रेलवे स्टेशन पर बिना वीजा पहुंचने वाले देश के किसी भी नागरिक को 14 फोरेन एक्ट (बिना वीजा के इस रेलवे स्टेशन पर आने का आरोप)  के तहत मामला दर्ज होता है और जिसकी जमानत बड़ी मुश्किल से होती है।

4 of 9
अटारी रेलवे स्टेशन
इस रेलवे स्टेशन से देश की सबसे वीवीआईपी ट्रेन समझौता एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई जाती है। यह देश का पहला रेलवे स्टेशन है जहां ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए सीमा शुल्क विभाग के साथ-साथ ट्रेन में बैठे मुसाफिरों से इजाजत ली जाती है।
विज्ञापन

5 of 9
अटारी रेलवे स्टेशन
इस रेलवे स्टेशन से हर रेलवे टिकट खरीदने वालों का पासपोर्ट नंबर लिखा जाता है और उन्हें कन्फर्म सीट मिलती है। इस रेलवे स्टेशन पर कुलियों की मनाही है। मुसाफिर को अपना सामान खुद उठाना पड़ता है जिसके लिए स्पेशल ट्रालियां सभी मुसाफिरों के लिए उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

6 of 9
अटारी रेलवे स्टेशन
वातानुकूलित वेटिंग रूम में देशभक्ति गीत एलईडी पर दिखाई देते हैं और खान-पान ऐसा कि आप चख लें तो आप स्वाद जिन्दगी में नहीं भूल पाएंगे। इस रेलवे स्टेशन की पल-पल जानकारी रेलवे मुख्यालय (बड़ौदा हाउस, दिल्ली) में होती है। सुरक्षा में चौबीस घंटे जवान तैनात रहते हैं।
विज्ञापन

7 of 9
अटारी रेलवे स्टेशन
इस रेलवे स्टेशन से किन्हीं कारणों सेट्रेन अगर लेट हो जाती है तो इसके बारे में भारत-पाकिस्तान दोनों मुल्कों में रजिस्टर पर एंट्री होती है। पंजाब पुलिस रेलवे स्टेशन के चारों तरफ पहरा देती है। फोटोग्राफी करना मना है।

8 of 9
अटारी रेलवे स्टेशन
रेलवे स्टेशन आरपीएफ, जीआरपी, बीएसएफ समेत खुफिया व सुरक्षा एजेंसियों के पहरे में रहता है। पर्यटक दूर से रेलवे स्टेशन देख सकते हैं। अगर रेलवे स्टेशन के अंदर जाना है तो आपको गृहमंत्रालय के अलग-अलग विभागों से इजाजत लेनी होगी।
विज्ञापन

9 of 9
अटारी रेलवे स्टेशन
अटारी रेलवे स्टेशन से ही इंडो-पाक का रेल व्यापार सेंटर बनाने का प्रपोजल भेजा गया है। अटारी रेलवे स्टेशन चूंकि अतिसंवेदनशील रेलवे स्टेशन है, जिसकी सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रेलवे बाकी सुरक्षा व खुफिया एजेंसियों के साथ मिलकर करता है।’
- अनुज प्रकाश, डीआरएम, फिरोजपुर रेल डिवीजन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें