फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG! युवक निगल गया 40 चाकू, डॉक्टर्स ने पेट खोला तो उड़ गए होश

Wed, 25 Jan 2017 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
गुरदासपुर में लड़के ने निगले 40 चाकू - फोटो : अमर उजाला
एक युवक पानी के साथ 40 चाकू निगल गया। पेट में गड़बड़ी हुई तो नौबत ऑपरेशन तक पहुंची। डॉक्टर्स ने पेट खोला तो उनका दिल दिमाग तक सिहर गया।
विज्ञापन

2 of 5
गुरदासपुर में लड़के ने निगले 40 चाकू - फोटो : अमर उजाला
घटना पंजाब के गुरदासपुर की है। 44 वर्षीय युवक एक महीने में 3 इंच लंबे 40 चाकू पानी के साथ निगल रहा था। डाक्टरों ने उसकी पहचान नहीं बताई, लेकिन जब यह मामला खुलकर सामने आया तो सुनने वालों का मुंह खुला रहा गया। डॉ. जतिंदर मल्होत्रा सुना रहे हैं, इस मामले की आंखों देखी कहानी।
विज्ञापन

3 of 5
गुरदासपुर में लड़के ने निगले 40 चाकू - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर जतिंदर ने बताया कि एक युवक पेट में गड़बड़ की ​​शिकायत लेकर आया। जांच करने पर पता चला कि उसमें खून की कमी हो गई। तकलीफ बढ़ी तो सीटी स्कैन किया गया। जिसमें पता चला कि उसके पेट में चाकू जैसी कोई चीजें हैं। डॉक्टरों ने 5 घंटे के ऑपरेशन के बाद उसके पेट से 40 चाकू निकले। यह देखकर उनका दिल दिमाग हिल गया।

4 of 5
गुरदासपुर में लड़के ने निगले 40 चाकू - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर जतिंदर ने व्यक्ति से कारण पूछा तो वह बोला कि 3 महीने पहले उसकी मानसिक स्थिति खराब थी। इसी के चलते उसने 3 इंच लंबे 40 चाकू खरीदे और एक महीने तक पानी के साथ निगलता रहा। इस दौरान कुछ नहीं पता चला और न ही दर्द का अहसास हुआ। डॉक्टर ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान कुछ चाकू बंद मिले तो कुछ पेट में जाकर खुल गए थे, जिससे पेट के अंदर ब्लीडिंग शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गुरदासपुर में लड़के ने निगले 40 चाकू - फोटो : अमर उजाला
डॉ. जतिंदर मल्होत्रा बताते हैं जिस समय सतविंदर आया, हालत खराब थी। वह तो यहां कैंसर का इलाज कराने आया था। इंडोस्कोपी की, कुछ नहीं मिला लेकिन सीटी स्कैन पर पता चला। फिर तुरंत ऑपरेशन किया गया। पेट खोला तो हैरान रह गए। पेट से 40 चाकू निकले। 36 चाकू पेट में फंसे थे, 4 आंतड़ियों में थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें