फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमिसालः शादी करने को सड़क पर इस तरह निकली लड़की, खूब वाहवाही हुई

Mon, 23 Jan 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
वकील कीर्ति गिल्होत्रा की अनोखी शादी
पेशे से वकील लड़की की शादी बनी बेमिसाल। अपने जीवनसंगी के साथ फेरे लेने के लिए वह सड़क पर ऐसे निकली, जिसने भी देखा वाहवाही कर उठा।
विज्ञापन

2 of 6
Fatehabad Marriage - फोटो : अमर उजाला
यह अनोखी शादी हुई हरियाणा के फतेहाबाद में। एडवोकेट कीर्ति गिल्होत्रा रथ में सवार होकर बारात लेकर पहुंची। बारात का स्वागत होटल के गेट पर खड़े ससुराल पक्ष के लोगों ने किया। शादी भी बिना दहेज के हुई। शहर में शादी को लेकर दिनभर चर्चा रही। कीर्ति गिल्होत्रा और उनके पिता सुभाषचंद्र इस शादी के जरिये समाज को एक संदेश देना चाहते थे। इसलिए उन्होंने बेटी को बेटे की तरह रथ में सवार करके बारात निकालने की इच्छा जताई।
विज्ञापन

3 of 6
दुल्हन लेकर आई बारात, बिना दहेज की शादी - फोटो : अमर उजाला
इसके लिए कीर्ति के ससुरालजनों ने भी हामी भर दी। शुक्रवार को सब कुछ तय कार्यक्रम के अनुसार हुआ। हिसार रोड पर सोमा सिटी के अंदर स्थित एक होटल में कीर्ति और अमन वधवा की शादी का कार्यक्रम था। एडवोकेट कीर्ति दोपहर को सब्जी मंडी के सामने एक सजे-धजे रथ पर सवार हुई। रथ के आगे उनके परिजन नाचते-गाते आ रहे थे। कीर्ति भी बैंड बाजे की धुन पर पहले परिवार के साथ नाची और फिर बिग्गी में बैठी।

4 of 6
Fatehabad Marriage - फोटो : अमर उजाला
रास्ते भर नाच गाना और सेल्फियों का दौर चलता रहा। रास्ते में दुल्हा अमन वधवा निवासी रतिया भी बग्गी में सवार हो गया। लघुसचिवालय के गेट से शुरू हुई बारात सोमा टाऊन के क्लेरियन होटल तक पहुंची। बता दें कि कीर्ति गिल्होत्रा के पिता सुभाष गिल्होत्रा रोडवेज से सेवानिवृत कर्मचारी हैं। उनकी तीन बेटियां हैं, जिन्हें उन्होंने बेटों के समान पढ़ाया है। बेटों की तरह पाला और इस मुकाम तक पहुंचाया।
विज्ञापन

बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं और मेरी बेटियों ने हमेशा मेरा सिर ऊंचा किया है। ऐसे में समाज को यह संदेश देना चाहता था कि बेटियां किसी मायने में बेटों से पीछे नहीं हैं। इसलिए बेटी को बेटे की तरह रथ में बिठाकर उसकी बारात लेकर शादी करने गए।
- सुभाष चंद्र गिल्होत्रा, कीर्ति गिल्होत्रा के पिता
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दुल्हन लेकर आई बारात, बिना दहेज की शादी
लड़की की ओर से बारात लेकर आना एक नई शुरू हुई है। समाज आगे जरूर बढ़ रहा है, लेकिन मानसिकता आज भी वैसे ही है। लोग रस्मों-रिवाजों के चक्कर में रहते हैं। शादी जयमाला से की गई है। इसके अलावा फेरे भी नहीं लिए गए। शादी को कोर्ट में रजिस्टर्ड करवा करवाया जाएगा। दूसरे युवाओं से भी अपील है कि वह अपनी धारणा को बदले और लड़कियों को आगे आने का मौका दें।
- अमन वधवा, दूल्हा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें