फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए अनोखा विवाह! काश सभी ऐसा करें, जैसे इस नवदंपति ने किया

Mon, 26 Feb 2018 02:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
करनाल में अनोखा विवाह
एक बेहद ही अनोखा विवाह देखने को मिला। दुल्हा-दुल्हन ने ऐसा काम किया, देखकर सभी ने पीठ थपथपाई और शाबाशी दी। काश सभी ऐसा करें...
विज्ञापन

2 of 5
करनाल में अनोखा विवाह
हरियाणा के करनाल में शिरोमणि अकाली दल अमृतसर हरियाणा के युवा प्रदेश अध्यक्ष हरजीत सिंह विर्क ने सादगी से विवाह करते हुए दहेज न लेने और शादी समारोह में फिजूलखर्ची रोकने का संदेश दिया।
विज्ञापन

3 of 5
marriage line
करनाल के अच्छनपुर गांव में रहने वाले हरजीत सिंह का विवाह पानीपत की रहने वाली नवनीत कौर के साथ हुआ है। विवाह से पहले ही हरजीत सिंह और उनके परिवार ने दहेज नहीं लेने का संकल्प लिया और शादी समारोह में कोई फिजूलखर्ची भी नहीं की।

4 of 5
marriage
परिवारों के बीच मिलनी भी सादगी के साथ केवल सिरोपे भेंट कर की गई। विर्क का कहना है कि वह समाज और खासकर युवाओं को यही संदेश देना चाहते हैं कि सादगी के साथ विवाह करें। बेटियों को बचाने और पढ़ाने की दिशा में भी यह एक सकारात्मक और अनुसरणीय कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
marriage - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विवाह समारोह की खास बात यह भी रही कि डीजे पर गुरुवाणी ही चलाई गई, न सेहराबंदी की गई और यहां तक कि डांस भी नहीं हुआ। हरजीत सिंह और उनकी पत्नी नवनीत कौर का कहना है कि पुरानी रस्मों से बाहर निकलना होगा। सिख धर्म मांगने की नहीं, बल्कि खुद कुछ कर गुजरने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें