नोटबंदी का सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर पड़ा जिनकी शादी थी, लेकिन इनसे मिलिए इन्होने तो इसका भी तोड़ निकाल लिया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
पांच सौ रुपये में करवाई प्रेमी जोड़े की शादी
नोटबंदी के बाद शादियों पर होने वाली फिजूलखर्ची अब बंद होती जा रही है। इसके चलते अबोहर तहसील में एडवोकेट हरप्रीत सिंह ने बिना फीस लिए प्रेमी जोड़े की कोर्ट में शादी करवाई। इस शादी में सिर्फ एक डिब्बा मिठाई और 20 कप चाय का खर्चा आया है।
विज्ञापन
3 of 4
पांच सौ रुपये में करवाई प्रेमी जोड़े की शादी
मिली जानकारी के अनुसार नई आबादी निवासी गली नंबर 18 पायल रानी पुत्री पवन कुमार ने अपने प्रेमी मानव कुमार पुत्र जनकराज वासी कंधवाला रोड स्थित दशमेश नगर गली नं 3 के साथ अपने वकील हरप्रीत सिंह के माध्यम से अदालत में पेश होकर अपनी शादी करवाई।
इस शादी में लड़की की माता पूजा, दादी कौशल्या देवी पत्नी सोहनलाल, नानी राजकौर, मामा राजू, अजय, चाचा अशोक, व लड़के की माता सुमन रानी मौजूद थी। दोनों परिवारों की आपसी सहमति से शादी करवाई गई। नोटबंदी की वजह से शादी में सिर्फ 500 रुपये का खर्चा आया। वकील ने फीस नहीं ली और दोनों परिवारों द्वारा फिजूलखर्ची को नजरअंदाज करते हुए इस शादी की अदालत परिसर में पूरी चर्चा हो रही है।