फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र स्पेशलः डेढ़ लाख खर्च कर होगा सजेगा मां का दरबार

Tue, 13 Oct 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
1 of 6
इस बार नवरात्र में मां का दरबार बेहद अनोखे तरीके से सजाया जाएगा। इसके लिए करीब डेढ़ लाख खर्च होंगे। ज्यादा जानकारी तस्वीरों में।
विज्ञापन

नवरात्र स्पेशलः डेढ़ लाख खर्च कर होगा सजेगा मां का दर‌बार

2 of 6
नवरात्र के दौरान माता के दरबार को भव्य बनाने के लिए श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड अनोखा श्रृंगार करवाने का फैसला लिया है। दरअसल श्री माता मनसा देवी का दरबार नवरात्र में फूलों से महकेगा। माता मनसा देवी के दरबार में गुलाब, गेंदा, गुलदाउदी और कमल के फूल सजेंगे। इनकी कीमत डेढ़ लाख रुपये होगी। श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड ने नवरात्र के दौरान माता के दरबार को भव्य बनाने के लिए फूलों के साथ लाइटिंग का इंतजाम किया है।

विज्ञापन

नवरात्र स्पेशलः डेढ़ लाख खर्च कर होगा सजेगा मां का दर‌बार

3 of 6
नवरात्र में माता के दरबार को सजाने के लिए अबकी बार डेढ़ लाख रुपये के फूलों का आर्डर दिया गया है। श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड ने सौ एकड़ में फैली इस शक्तिपीठ के लिए डेढ़ लाख रुपये की खूबसूरत डेकोरेटिव लाइटिंग का प्रबंध किया है। जिससे श्री मनसा देवी मंदिर के भीतर और बाहर लगाया जाएगा।

नवरात्र स्पेशलः डेढ़ लाख खर्च कर होगा सजेगा मां का दर‌बार

4 of 6
नवरात्र के दौरान श्री माता मनसा देवी मंदिर में 120 स्टाल्स लगेंगे। इन स्टाल्स में प्रसाद के साथ ही अन्य आवश्यक वस्तुएं भी भक्तों को मिल सकेंगी। साथ ही यहां फूड स्टाल भी लगाए जाएंगे। श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड की ओर से माता के मंदिर में नवरात्र के दौरान रोजाना हवन कराया जाएगा। श्राइन बोर्ड के एक सदस्य ने कहा कि कोशिश की जाएगी कि दो हवन का आयोजन किया जाए।

विज्ञापन

नवरात्र स्पेशलः डेढ़ लाख खर्च कर होगा सजेगा मां का दर‌बार

5 of 6
श्री माता मनसा देवी मंदिर परिसरच में बनाया पशुपतिनाथ मंदिर का रेनोवेशन जल्द पूरा हो जाएगा। श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के पदाधिकारियों के अनुसार इसका काम तेजी के साथ किया जा रहा है। भक्तों के लिए माता मनसा देवी परिसर का मनसा सरोवर तैयार है। इसे तैयार करने में एक करोड़ रुपये की लागत आई है। साथ ही परिसर में ही स्ट्रांग रूम भी तैयार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नवरात्र स्पेशलः डेढ़ लाख खर्च कर होगा सजेगा मां का दर‌बार

6 of 6
नवरात्र के पहले दिन श्री माता मनसा देवी मंदिर में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर मुख्य अतिथि होंगे। जबकि नौवें दिन हरियाणा और पंजाब के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी मुख्य अतिथि होंगे। नवरात्र में रोजाना शाम को भक्ति संगीत कार्यक्रम होगा। वीजी गोयल, सीईओ, श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड ने बताया कि हमने नवरात्र में श्री माता मनसा देवी मंदिर परिसर को सजाने के साथ ही भक्तों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी इंतजाम किए हैं। कोशिश है कि भक्तों को कोई समस्या न हो। मंदिर को सजाने के लिए तीन लाख रुपये खर्च किए हैं। जिसमें फूलों और लाइटिंग की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें