फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों ने मचाया कोहराम, गन प्वाइंट पर लूट और गैंगरेप

Mon, 12 Oct 2015 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
हथियारबंद बदमाशों ने ईंट भट्ठे पर कर्मचारियों और मजदूरों को बंधक बनाकर डाका डाला और गन प्वाइंट पर दो महिलाओं गैंगरेप किया। तस्वीरों में देखिए पूरी वारदात की कहानी।
विज्ञापन

लुटेरों ने मचाया कोहराम, गन प्वाइंट पर लूट और गैंगरेप

2 of 6
हथियारबंद बदमाशों ने ईंट भट्ठे पर कर्मचारियों और मजदूरों को बंधक बनाकर डाका डाला और गन प्वाइंट पर दो महिलाओं गैंगरेप किया। वारदात हरियाणा के रेवाड़ी में घटी। मेवात के हथियारबंद बदमाशों ने रविवार देर रात रामपुरा थाना क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर धावा बोलकर वारदात को अंजाम दिया। बदमाश, मुनीम से 25 हजार रुपये के अलावा दो ट्रैक्टर ट्राली भी लूटकर ले गए। घटना के करीब दो घंटे बाद सूचना मिलने पर एसपी ने पुलिस टीम के साथ मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

लुटेरों ने मचाया कोहराम, गन प्वाइंट पर लूट और गैंगरेप

3 of 6
ईंट भट्ठे पर काम करने वाले अधिकांश मजदूर मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड और यूपी के हैं। गांव सुलखा के पास धर्म इंटरप्राइजेज नाम से एक ईंट भट्ठा है। भट्ठे के मुनीम सुनील कुमार ने बताया कि अनेक महिलाएं और पुरुष भट्ठे पर काम करते हैं और यहीं झोपड़ी बनाकर रहते हैं। रविवार रात करीब एक बजे सभी लोग सोए हुए थे। इसी दौरान एक पिकअप गाड़ी में आए करीब 24 बदमाशों ने भट्ठे पर धावा बोल दिया।

लुटेरों ने मचाया कोहराम, गन प्वाइंट पर लूट और गैंगरेप

4 of 6
बदमाशों ने उसे गन प्वाइंट पर लेकर बंधक बना लिया और उसके पास मौजूद 25 हजार रुपये लूट लिए। दूसरे बदमाशों ने हथियारों के बल पर सभी मजदूरों को कवर कर लिया। इनमें से दो बदमाशों ने एक झोपड़ी में सो रही दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बदमाश सभी को कमरे में बंद कर बाहर खड़ी दो टैक्ट्रर-ट्राली लेकर फरार हो गए। सुबह करीब तीन बजे कमरे में बंद एक महिला ने खुद को किसी तरह छुड़ाकर बाहर छुपी साथी महिलाओं के साथ मामले की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

लुटेरों ने मचाया कोहराम, गन प्वाइंट पर लूट और गैंगरेप

5 of 6
सूचना के तुरंत बाद रामपुरा पुलिस और एसपी बलवान सिंह राणा मौके पर पहुंचे। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है। ईंट-भट्ठे पर काम करने वाली कुछ महिलाएं शोर-शराबे के बीच बदमाशों की नजर बचाकर ईंट के चट्ठों के पीछे छिप गईं। सुबह पुलिस के आने के बाद इन महिलाओं ने बताया कि करीब दो घंटे तक बदमाश भट्ठे पर तांडव मचाते रहे। कई पुरुष और महिला मजदूरों को बेरहमी से पीटा तो दो साथी महिला मजदूरों को अपनी हवस का शिकार बनाया। वे बेबस होकर अपना मुंह ढके चीख सुनने के सिवा कुछ भी नहीं कर सकती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लुटेरों ने मचाया कोहराम, गन प्वाइंट पर लूट और गैंगरेप

6 of 6
ईंट भट्ठे पर यह वारदात पहली नहीं है। इससे पहले भी बदमाशों ने दिल्ली रोड पर गांव बालियर के पास एक ईंट-भट्ठे पर डकैती डालने के साथ ही एक महिला से दुष्कर्म भी किया था। इस घटना को दो साल से ज्यादा समय बीत चुका है।
बलवान सिंह राणा, एसपी, जिला रेवाड़ी ने बताया कि पुलिस के हाथ जो साक्ष्य आए हैं, उससे साफ है कि वारादात को अंजाम देने वाला गिरोह मेवात का है। मेवात के पुलिस अधीक्षक से बात करने के साथ ही जिले से भी पुलिस टीम बनाकर भेजी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें