फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए 10 साल का 'युवराज', ये है ढाई लाख बच्चों का बाप, डाइट भी बेमिसाल

Fri, 07 Apr 2017 09:15 AM IST
amarujala.com- Written by: खुशबू गोयल
विज्ञापन
1 of 7
अनोखा भैंसा युवराज
देखिए देश में एक और युवराज, उम्र 10 साल और ये है ढाई लाख बच्चों का बाप। इसकी डाइट इतनी बेमिसाल है कि आपके बस की तो बात ही नहीं।
विज्ञापन

2 of 7
अनोखा भैंसा युवराज
चौंकिए मत, हम बात कर रहे हैं हरियाणा के भैंसे युवराज की। कुरुक्षेत्र निवासी कर्मवीर सिंह का यह भैंसा मुर्राह नस्ल का है और इस समय देश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। युवराज के मालिक कर्मवीर सिंह ने इसके बारे में कई चौंकाने वाली बातें बताईं। 9 करोड़ रुपये की कीमत के साथ यह मर्सिडीज से भी महंगा है। 'इंडिया के सुपर बुल' नाम से फेमस इस भैंसे का वजन 1500 किलो है लंबाई दस फीट छह इंच है।
विज्ञापन

3 of 7
अनोखा भैंसा युवराज
कर्मवीर सिंह बताते हैं कि इसने अब तक ढाई लाख बच्चे पैदा किये हैं। सात-आठ बच्चे तो खुद उनके घर पर ही पल रहे है, जो इसी तरह का आकार पा रहे हैं। इसलिए युवराज के सीमन की मांग पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में है। इसका वजन तकरीबन 1250 किलो के आसपास है। इसकी खासियत यह है कि इसके ब्रीडिंग से जो बच्चा पैदा होगा, वह 45 से 52 किलो के वजन का होगा।

4 of 7
अनोखा भैंसा युवराज
इसके स्पर्म से बच्चा पैदा करने वाली साधारण भैंस भी कम-से-कम एक बार में 20 से 30 लीटर तक दूध देगी। एक बार में नार्मल भैंसे से जहां डोज में 500-600 स्पर्म काउंट होता हैं, वहां युवराज के डोज़ में दो करोड़ तक स्पर्म काउंट होता हैं। युवराज से एक बार में 4 से 6 मिलीलीटर सीमन इकट्ठा होता है। जिससे 500 से 600 डोज तैयार होते हैं। इसलिउ उसे भैसों का विक्की डोनर भी कहा जाता है।
विज्ञापन

5 of 7
अनोखा भैंसा युवराज
इसके स्पर्म को माइनस 196 डिग्री सेल्सियस पर 50 लीटर लिक्विड नाइट्रोजन के कंटेनर में रखा जाता है। कर्मवीर सिंह इसके स्पर्म को बेचकर हर साल करीबन 50 लाख से ज्यादा की कमाई करते हैं। इसके स्पर्म की एक डोज की कीमत 350 रुपए है। जो कि देश में औसत क़ीमत से 10 गुना ज्यादा है। इस हिसाब से युवराज का स्पर्म भारत का सबसे महंगा स्पर्म है।

 
विज्ञापन

6 of 7
अनोखा भैंसा युवराज
कर्मवीर सिंह ने बताया कि युवराज को रोजाना पीने के लिए 20 लीटर दूध और करीब 19 किलो खाना दिया जाता है। इसके बाद युवराज रोजाना करीबन 5 किलोमीटर की सैर करता है। इसके साथ यह 10 से 15 किलो फ्रूट और कुछ ड्राई फ्रूट भी खाता है। परंपरागत हरा और सूखा चारा भी इसे खाने के लिए दिया जाता है। इसे डॉक्टरों की सलाह के अनुसार दवाइयां भी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अनोखा भैंसा युवराज
चार मजदूर इसकी सेवा-चाकरी में लगे रहते हैं। इसकी दिन में दो बार सरसों के तेल से मालिश करके इसे नहलाया जाता है। इसी कारण इसकी चमड़ी पूरी तरह से युवा और चमकदार दिखती है। इसकी पीठ की चौड़ाई भी इतनी है कि एक घड़ा आसानी से रखा जा सकता है। कर्मवीर सिंह कहते हैं यह अब तक 9 बार चैम्पियन बन चुका हैं और इसे देखने के लिए लोग लाइन में लगते हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें