फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो 6 फुट के पति को मारकर सूटकेस में पैक करके ये काम करने चली गई थी पत्नी

Fri, 07 Apr 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
1 of 7
एकम सिंह मर्डर केस मोहाली
अपने 6 फुट के पति को मारकर ढाई फीट के सूटकेस में पैक करने के बाद महिला ने जो शर्मनाक काम किया, उसकी तस्वीरें सामने आई हैं। आप भी देखिए।
विज्ञापन

2 of 7
मोहाली में पति को मारकर सूटकेस में पैक किया
घटना मोहाली की है। गत 19 मार्च को एकम ढिल्लों की लाश को सूटकेस में पैक करके भागने के महज ढाई घंटे बाद उसकी बीवी सीरत घटनास्थल से महज 300 मीटर दूर एक सैलून में अपने बाल धुलवा रही थी। इसकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिसमें देखकर लगा रहा है कि उसे आपने किए का कोई पछतावा नहीं है। वहीं पुलिस के लिए जगत पहेली बन गया है।
विज्ञापन

3 of 7
चंडीगढ़ में किया गया अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को एकम सिंह ढिल्लों हत्याकांड किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। इसमें हर दिन सीन बदल रहे हैं। एक तरफ विनय से पूछताछ में साफ हो गया है कि वह हत्या में शामिल नहीं था। लेकिन विनय द्वारा जगत के संबंध में दिए गए बयान ने पुलिस की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। विनय का कहना था कि वह जगत को जानता ही नहीं है।

4 of 7
अब सीरत का लाई डिटेक्टर टेस्ट करवाएगी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
ऐेसे में पुलिस को पता लगाना होगा कि आखिर जगत कौन है। हालांकि पुलिस यह मान रही है कि सीरत ने केस को उलझाने के लिए विनय व जगत का नाम लिया था। ताकि पुलिस इसमें उलझी रहे। दूसरी तरफ एकम के परिजन शुरू से ही यह सवाल उठा रहे है कि सीरत ने अकेले एकम की हत्या नहीं की है। बल्कि इस हत्याकांड में कई लोग शामिल थे।
विज्ञापन

5 of 7
12 साल के बेटे ने खोली हत्या की पोल - फोटो : अमर उजाला
परिजनों का कहना है कि पूरी प्लानिंग से एकम का मर्डर किया गया है। उनकी दलील थी कि उनका बेटा छह फुट तीन इंच का था और करीब 90 किलो वजन था। जबकि सीरत हाईट में भी उससे छोटी थी। ऐसे में वह उसे गोली नहीं मार सकती है। इसके पीछे कोई और लोग शामिल थे। हालांकि जहां तक जगत का सवाल है तो एकम के पेरेंट्स वाले कहते है कि वह विनय की दोस्त का बेटा है।
विज्ञापन

6 of 7
करोड़ों के सिटरस स्कैम का आरोपी था एकम - फोटो : अमर उजाला
दूसरी तरफ पुलिस अभी तक इस मामले में हार नहीं मान रही है। एसआईटी ने सीरत के मोबाइल नंबर की एक साल में विभिन्न नंबरों पर हुई कॉल डिटेल व मोबाइल नंबरों का पता खंगालना शुरू कर दिया है। ताकि यदि कोई जगत है तो उसका नंबर व पता लगाया जा सके। इसके अलावा उसे फोन मैसेज को भी बारीकी से जांच की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Mohali murder - फोटो : अमर उजाला
एकम के पिता जसपाल सिंह ढिल्लों पहले ही कह चुके हैं कि उन्होंने अपना नौजवान बेटा खो दिया है। जबकि बेटे के बच्चों ने अपना पिता खोया है। ऐसे में वह चाहते है कि मामले में जो भी शामिल हो। उन पर कड़ी कार्रवाई हो। उन्हें इंसाफ दिलाया जाए। बच्चों को अपने पिता से काफी लगाव था। अब बच्चे रोजाना तारे देखकर पापा को गुड नाइट कहकर सोते हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें