फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े काम की सर्विस देने जा रहा है ये बैंक, खुश होंगें PM मोदी भी

Sun, 01 Jan 2017 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
एटीएम में पैसा निकालने के लिए लगी भीड़। - फोटो : Amar Ujala
देश का एक बैंक लोगों के लिए बड़े काम की सर्विस देने जा रहा है। इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना भी पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

2 of 6
एटीएम पर उपभोक्ताओं की लगी भीड़ - फोटो : sonbhadra
दरअसल, यूको बैंक कैशलेस पेमेंट के लिए जल्दी ही प्रीपेड कार्ड जारी करेगा। इस कार्ड के जरिये ग्राहक कहीं से भी खरीदारी, लेनदेन आदि कर सकते हैं। यह जानकारी यूको बैंक के एमडी एवं सीईओ आरके टक्कर ने दी।
विज्ञापन

3 of 6
एटीएम पर रुपये निकालने पहुंचे लोग।
टक्कर शुक्रवार को करनाल में बैंक के अचल कार्यालय के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से रू-ब-रू थे। उन्होंने बताया कि ग्राहकों की सहूलियत के लिए उनके बैंक के अंचल कार्यालय को चंडीगढ़ से करनाल शिफ्ट किया गया है।

4 of 6
एटीएम पर लगी लंबी कतार
टक्कर ने कहा कि अब बैंकों में लेनदेन करने वालों की भीड़ छंट गई है। सरकार की ओर से चलाई जा रही कैशलेस व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए उनके बैंक ने यूको पे ई-वायलेस चालू किया है। ग्राहकों को भी उसके बारे में बताया जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
एटीएम लाइन
टक्कर ने कहा कि जल्दी ही बैंक प्रीपेड कार्ड जारी करेगा। उसे कोई भी व्यक्ति ले सकता है, चाहे उसका बैंक में खाता है या नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रीपेड कार्ड को अनपढ़ व्यक्ति भी आसानी से प्रयोग कर सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एटीएम पर लगी लंबी कतार - फोटो : अमर उजाला
टक्कर ने बताया कि बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए यूको बैंक बिजनेसमैनों के लिए स्कीम लेकर आ रहा है। इस मौके पर जोनल मैनेजर कपिल सेठ, नॉर्थ इंडिया के महाप्रबंधक यूसी शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें