फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान को हराने के बाद शुभमन गिल की जिंदादिली आई सामने, सभी ने तारीफ की

Mon, 26 Feb 2018 02:12 PM IST
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
शुभमन गिल
102 रन की नाबाद पारी खेलकर पाकिस्तान को हराने के बाद शुभमन गिल की जिंदादिली देखने को मिली। उन्होंने ऐसा काम किया कि हर किसी से सराहना मिली।
विज्ञापन

2 of 8
शुभमन गिल
...शाबाश पुत्तर शुभी, हाथी निकल गया ए हुन पूंछ ही बाकी ए। टीम के साथ बेहतर प्रयास करो और वर्ल्ड कप ट्राफी को भारत की झोली में डाल दो। शुभमन को प्यार से शुभी पुकारने वाले उनके पिता लखविंदर सिंह ने अपने बेटे से फोन पर बातचीत में कहा, वह जश्न जरूर मनाए लेकिन तुरंत फाइनल पर अपना ध्यान फोकस करे। वहीं, बेटे ने भी फोन पर कहा डैडी आपकी मेहनत सफल हो रही है, जीत एक कदम दूर है। हमें पूरी उम्मीद है कि वर्ल्ड कप को हम जीतने में कामयाब होंगे।
विज्ञापन

3 of 8
शुभमन गिल
यह कहकर शुभमन ने मां-बाप का, सभी देशवासियों का दिल ही जीत लिया। अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत को फाइनल में पहुंचाने वाले ट्राइसिटी के क्रिकेटर शुभमन गिल रातों रात क्रिकेट प्रेमियों की आंखों का तारा बन गए हैं। मंगलवार को वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में शुभमन ने चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 102 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली। टूर्नामेंट में यह उनका पहला शतक था।

4 of 8
शुभम गिल - फोटो : File
शुभमन के पिता लखविंदर सिंह और मां कीरत कौर गिल बताती हैं कि मैच शुरू होने से पहले ही टीवी स्क्रीन ऑन करके बैठ गए थे। भारत की पहली बल्लेबाजी थी और शुभमन हर बार की तरह ओपनिंग करने पहुंच गया। जब शुभमन पाकिस्तान के गेंदबाजों की गेंदों पर चौके लगा रहे थे, उस समय मां और पिता उसके हर शॉट पर तालियां बजा रहे थे। शुभमन के शतक ठोकते ही पूरे परिवार में खुशी का माहौल बन गया।
विज्ञापन

5 of 8
शुभम गिल - फोटो : File
पाकिस्तान को हराकर भारत के फाइनल में पहुंचने की खबर जैसे ही प्रशंसकों में फैली शुभमन के घर बधाई देने वालों का तांता लग गया। लोग इंटरव्यू लेने के लिए पहुंचना शुरू हो गए। शुभमन के पिता लखविंदर सिंह ने कहा कि वे किसान परिवार से हैं। इस तरह की चमक-धमक देखकर उन्हें हैरानी हुई। उन्हें इस बात की खुशी है कि शुभमन की वजह से परिवार का नाम रोशन हुआ।

 
विज्ञापन

6 of 8
शुभम गिल - फोटो : File
सेमीफाइनल में शानदार शतक बनाने वाले शुभमन अपनी इस पारी से बेहद खुश हैं। उन्होंने मैच के बाद कहा कि वह इस पारी को अपने जीवन की श्रेष्ठ पारियों में आंकते हैं। पंजाब के एक किसान परिवार से आने वाले गिल ने अपने खेल का श्रेय अपने पिता और भाई को दिया, जिन्होंने उन्हें क्रिकेट खेलना सिखाया। गिल ने कहा कि वह भविष्य में क्रिकेट के तीनों प्रारूपों (टेस्ट, वनडे और टी 20) में खेलना चाहेंगे।
विज्ञापन

7 of 8
शुभमन गिल - फोटो : SOCIAL MEDIA
शुभमन गिल अंडर-19 वर्ल्ड कप में जगह बनाने वाले ट्राइसिटी से चौथे क्रिकेटर बन गए हैं। उनसे पहले वर्ष 2000 में युवराज सिंह, 2008 में सिद्धार्थ कौल और 2012 में प्रशांत चोपड़ा भारतीय अंडर-19 टीम का हिस्सा रहे। युवराज सिंह और सिद्धार्थ ने तो टीम इंडिया में जगह भी बनाई। शुभमन रणजी ट्राफी में भी कई रन बटोर चुके हैं। इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में 300 से अधिक एक पारी में स्कोर कर चुके हैं। वे बीसीसीआई की ओर से बेस्ट जूनियर क्रिकेटर अवार्ड से सम्मानित भी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

8 of 8
शुभमन गिल
इधर बल्ला चला, उधर आईपीएल की टीम में पहुंचे
वर्ल्ड कप के पहले ही मैच से शुभमन गिल का बल्ला चलता गया, इसका नतीजा यह रहा कि आईपीएल की नीलामी में शाहरुख खान की कोलकाता नाइट राइडर्स की निगाह भी इन पर पड़ गई। शुभमन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनके बेस प्राइज 20 लाख से कहीं अधिक 1 करोड़ 80 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें