फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MBA की, अमेरिका की जॉब छोड़ी और खोली ONLINE कंपनी, बन गए करोड़पति

Mon, 26 Feb 2018 02:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
ऑनलाइन बिजनेस से जुड़े पंजाब के अलबिंदर ढींढसा - फोटो : अमर उजाला
अच्छी नौकरी पाने का सपना तो सभी देखते हैं, लेकिन यहां उलट हुआ। एमबीए पास युवक ने अमेरिका की जॉब छोड़ दी और ऐसा काम किया कि वो करोड़पति बन गया।
विज्ञापन

2 of 6
ऑनलाइन बिजनेस से जुड़े पंजाब के अलबिंदर ढींढसा - फोटो : अमर उजाला
हम बात कर रहे हैं, पंजाब के पटियाला में पले-बढ़े अलबिंदर ढींढ़सा की, जोकि ऑनलाइन कंपनी ग्रोफर्स डॉट कॉम के संस्थापक हैं। 1000 कर्मचारियों की संख्या के साथ इस कंपनी ने पिछले फाइनेंशियल इयर में 1.8 करोड़ का टर्नओवर हासिल कर लिया था।
विज्ञापन

3 of 6
ऑनलाइन बिजनेस से जुड़े पंजाब के अलबिंदर ढींढसा - फोटो : अमर उजाला
आईआईटी दिल्ली से इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बाद अलबिंदर ने अपने करियर की शुरुआत अमेरिका की एक कंपनी से की थी। 2005 में उन्होंने अमेरिका के यूआरएस कॉरपोरेशन में ट्रांसपोर्टेशन एनालिस्ट के तौर पर नौकरी की। कुछ समय बाद अलबिंदर ने नौकरी छोड़ एमबीए किया और भारत लौट आए।

4 of 6
ऑनलाइन बिजनेस से जुड़े पंजाब के अलबिंदर ढींढसा - फोटो : अमर उजाला
अलबिंदर ने एक दोस्त सौरभ के साथ मिलकर एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाने का निर्णय लिया जो मर्चेंट के साथ-साथ कंज्यूमर के लिए भी फायदेमंद हो और मार्केट के गैप को भी कम कर सके। इसी सोच के साथ उन्होंने अपने स्टार्टअप की नींव रखी और ऑनलाइन कंपनी 'वन नंबर' की शुरुआत की।
विज्ञापन

5 of 6
ऑनलाइन बिजनेस से जुड़े पंजाब के अलबिंदर ढींढसा - फोटो : अमर उजाला
नंबर वन के पीछे शुरुआती आइडिया था घर के नजदीकी इलाके में स्थित फार्मेसी, ग्रोसरी और रेस्टो रेंट से कस्टमर के लिए ऑन-डिमांड पिक-अप और ड्रॉप की सेवा प्रदान करना। मूल रूप से यह कस्टमर की लोकल डिलिवरी की जरूरतों का वन-स्टॉप सॉल्यूशन था। बाद में बदलाव के चलते उन्होंने वन नंबर को ग्रोफर्स के नाम से रीब्रांड भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऑनलाइन बिजनेस से जुड़े पंजाब के अलबिंदर ढींढसा - फोटो : अमर उजाला
अलबिंदर आज अलग-अलग केटेगरी के 20,000 से ज्यादा प्रॉडक्ट्स की होम डिलिवरी टाइम पर पूरी करने की सुविधा प्रदान कर रहे हैं। इनकी कंपनी 10 शहरों में सुविधा प्रदान कर रही हैं, जिनमें अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली एनसीआर, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और पुणे शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें