चलती ट्रेन के साथ स्टंट करते हुए सेल्फी लेने के चक्कर में दो युवकों की जान चली गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि ट्रैक पर शवों के चिथड़े बिखर गए।
विज्ञापन
2 of 5
ट्रेन के साथ स्टंट के चक्कर में दो युवकों की जान गई
घटना हरियाणा के पानीपत की है। अंबाला-दिल्ली ट्रैक पर रविवार देर शाम ट्रेन की चपेट में आकर मरे युवक सेल्फी नहीं ले रहे थे, दोनों ट्रेन के नजदीक आने पर ट्रैक को छलांग लगाकर पार करने की कोशिश कर रहे थे। वे सफल नहीं हो सके और उनकी जान चली गई। उनके इस स्टंट की तीसरा दोस्त वीडियो बना रहा था। वह हादसे के बाद मौके से भाग गया। यह खुलासा एक प्रत्यक्षदर्शी रिटायर्ड टीचर ने किया है।
विज्ञापन
3 of 5
ट्रेन के साथ स्टंट के चक्कर में दो युवकों की जान गई
रिटायर्ड टीचर ने ही हादसे के बाद मारे गए एक युवक की जेब से मोबाइल फोन निकालकर परिजनों को खबर दी थी। इससे पहले तक पुलिस घटना को सेल्फी लेने के दौरान हुआ हादसा मान रही थी। पुलिस रिटायर्ड टीचर बयान के आधार पर तीसरे दोस्त की तलाश शुरू कर दी है। सोमवार को दोनों दोस्तों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने मांग की है कि तीसरे युवक का पता लगाया जाए।
4 of 5
ट्रेन के साथ स्टंट के चक्कर में दो युवकों की जान गई
परिजनों ने बताया कि हैप्पी अपने परिवार में इकलौता लड़का था। वह दो बहनों का अकेला भाई था। उसके पिता ज्यादा शराब पीते थे और कई साल पहले घर छोड़कर कहीं चले गए थे। दोनों बहनों की शादी हो चुकी थी। हैप्पी अपनी मां शशि के साथ रहता था। हैप्पी तहसील कैंप स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। रविवार को छुट्टी होने पर तीनों दोस्त घूमते हुए टीडीआई फाटक की तरफ चले गए थे।
ट्रेन के साथ स्टंट के चक्कर में दो युवकों की जान गई
हैप्पी की तरह हन्नी भी अपने परिवार का इकलौत चिराग था। हन्नी 3 बहनों का इकलौता भाई था। वह अर्बन कॉपरेटिव बैंक में रिकवरी करता था। 3 महीने पहले ही उसकी नौकरी लगी थी। उसकी तीनों बहनों की शादी हो चुकी थी। उसकी शादी के बारे में रिश्तेदारों व जानकारों से बातें चल रही थीं। हन्नी के पिताजी एक दुकान में काम करते हैं।