सिविल लाइन थाने से महज सौ मीटर दूर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में दस फुट लंबी सुरंग खोदकर लुटेरे बैंक के स्ट्रांग रूम तक जा पहुंचे। देखिए, सुरंग की चौंकाने वाली तस्वीरें।
विज्ञापन
लुटेरों ने बैंक में खोदी ऐसी लंबी सुरंग, चौंक जाएंगे देखकर
2 of 9
ये सुरंग हरियाणा के भिवानी शहर में मिली। हालांकि सायरन बजने से पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन वहां कोई हलचल नहीं पाकर लौट गई। उधर बैंक के अंदर तक पहुंच चुके लुटेरे पकड़े जाने की आशंका में भाग निकले।
विज्ञापन
लुटेरों ने बैंक में खोदी ऐसी लंबी सुरंग, चौंक जाएंगे देखकर
3 of 9
घटना का खुलासा उस समय हुआ जब दोपहर करीब 12 बजे बैंक मैनेजर सीए परीक्षा के प्रश्न-पत्र लेने बैंक पहुंचे। स्ट्रांग रूम तक सुरंग खुदी देख वे सकते में आ गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
लुटेरों ने बैंक में खोदी ऐसी लंबी सुरंग, चौंक जाएंगे देखकर
4 of 9
लुटेरों की मंशा बैंक लूटने की थी या फिर स्ट्रांग रूम में रखे सीए के प्रश्न-पत्र निशाने पर थे, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने सुरंग खोदने में काम लिए जाने वाले उपकरण और सीसी टीवी कैमरा व एलसीडी बरामद की है।
विज्ञापन
लुटेरों ने बैंक में खोदी ऐसी लंबी सुरंग, चौंक जाएंगे देखकर
5 of 9
जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर होने वाली सीए की परीक्षा के प्रश्न-पत्र लेने के लिए ज्वाइंट मैनेजर आरके महता व गार्ड बैंक पहुंचे और स्ट्रांग रूम को खोला। उन्होंने देखा कि स्ट्रांग रूम की बिजली गुल है। ऐसे में टार्च से रोशनी की गई तो वहां का दृश्य देख वे भौचक्क रह गए। स्ट्रांग रूम में सुंरग खुदी थी। उन्होंने लॉकर संभाले, जो सेफ मिले। इससे राहत की सांस ली। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
लुटेरों ने बैंक में खोदी ऐसी लंबी सुरंग, चौंक जाएंगे देखकर
6 of 9
सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की तो पाया कि लुटेरों ने बैंक सटे एक सुनसान भवन में घुसकर स्ट्रांग रूम तक सुरंग बनाई। सुरंग करीब छह फुट गहरी और इसके बाद चार फुट खोदी गई। सुरंग करीबन डेढ़ फुट चौड़ी थी।
विज्ञापन
लुटेरों ने बैंक में खोदी ऐसी लंबी सुरंग, चौंक जाएंगे देखकर
7 of 9
पुलिस ने मौके से चालू हालत में सीसीटीवी कैमरों से जुड़ी छोटे आकार की एलसीडी स्क्रीन के अलावा ड्रील मशीन और गैस कटर, जैक, खुदाई के लिए रूंबा आदि बरामद किया है। एसपी राकेश आर्य, डीएसपी हेड क्वार्टर मौजीराम ने विजिलेंस, सीआईए, थाना पुलिस के साथ करीब पांच घंटे से अधिक समय तक बैंक व खाली मकान का निरीक्षण किया।
लुटेरों ने बैंक में खोदी ऐसी लंबी सुरंग, चौंक जाएंगे देखकर
8 of 9
बैंक के ज्वाइंट मैनेजर आरके मेहता ने बताया कि दोपहर डेढ़ बजे सीए की परीक्षा थी, जिसके पेपर स्ट्रांग रूम में रखे गए थे। दोपहर करीब 12 बजे स्ट्रांग रूम खोला तो अंधेरा था। टॉर्च से रोशनी की गई तो अंदर सुरंग नजर आई। इसकी तुरंत सूचना पुलिस को दी गई।
लुटेरों ने बैंक में खोदी ऐसी लंबी सुरंग, चौंक जाएंगे देखकर
9 of 9
डीएसपी मौजीराम ने बताया कि बैंक के पास खंडहरनुमा भवन से बैंक के स्ट्रांग रूम तक सुरंग बनाई गई है। रात को सायरन बजने लगा तो पुलिस मौक पर गई, लेकिन वहां कोई हलचल नहीं पाकर लौट आई। सुरंग को देखने से पता चलता है कि मिट्टी ताजा खोदी गई है और इस वारदात को छह-सात युवकों ने अंजाम दिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।