फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: जाति एक, दिल एक और अब खुद एक हुए तो...

विज्ञापन
1 of 9
एक ही जाति के थे दोनों। एक नजर में प्यार हो गया और आर्य समाज मंदिर में शादी भी रचा ली। अब परिजनों से जान की धमकियां मिल रही हैं। तस्वीरों में देखिए, ये अनोखी प्रेम कहानी।
विज्ञापन

तस्वीरें: जाति एक, दिल एक और अब खुद एक हुए तो...

2 of 9
ये अनोखी प्रेम कहानी संबंधित है हरियाणा के भिवानी जिले के लड़के और दिल्ली निवासी लड़की की। दोनों एक ही जाति के है, लेकिन लड़की के परिजन इस शादी के खिलाफ हैं और लड़के सहित उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

तस्वीरें: जाति एक, दिल एक और अब खुद एक हुए तो...

3 of 9
नवविवाहित जोड़े ने कोर्ट में जान की सुरक्षा की गुहार लगाई है। लड़का भिवानी जिले के बलियाली गांव का रहने वाला सुनील है और लड़की दिल्ली निवासी पूनम।

तस्वीरें: जाति एक, दिल एक और अब खुद एक हुए तो...

4 of 9
बताया जाता है कि सुनील 2 साल पहले अपनी मौसी की शादी का कार्ड, दिल्ली में देने गया था। उसी घर में पूनम रहती थी। सुनील का उसी दिन पूनम पर दिल आ गया। पूनम ने भी मन ही मन में सुनील को पसंद कर लिया।
विज्ञापन

तस्वीरें: जाति एक, दिल एक और अब खुद एक हुए तो...

5 of 9
फिर क्या था, दोनों की फोन पर आपस में बातें होने लगी। इसके बाद दोनों की एक 2 बार दिल्ली बाजार में मुलाकात भी हुई। इस मुलाकात में पूनम ने सुनील को अपने साथ ले जाने व शादी करने के लिए कहा।
विज्ञापन

तस्वीरें: जाति एक, दिल एक और अब खुद एक हुए तो...

6 of 9
इसके बाद सुनील ने एक मई को दिल्ली जाकर पूनम को बुलाया और दोनों ने अपनी मर्जी से आर्य समाज मंदिर में तीस हजारी कोर्ट के माध्य से शादी कर ली और दोनों पति-पत्नी के रुप में बलियाली गांव आ गए।
विज्ञापन

तस्वीरें: जाति एक, दिल एक और अब खुद एक हुए तो...

7 of 9
इस शादी की खबर जब पूनम के घर वालों को लगी तो उन्होंने इस शादी को गलत करार देते हुए विरोध जताया। साथ ही, सुनील के साथ उसके माता-पिता को भी जान से मारने की धमकी मिलने लगी।

तस्वीरें: जाति एक, दिल एक और अब खुद एक हुए तो...

8 of 9
डर के मारे छिपते और भागते फिर रहे सुनील व पूनम ने अब भिवानी कोर्ट में सुरक्षा की मांग की है। दोनों का कहना है कि उनके सास-ससुर को धमकी दे कर परेशान कर रहे हैं। पूनम ने कहा कि वह अब सुनील के साथ ही रहेगी।
विज्ञापन

तस्वीरें: जाति एक, दिल एक और अब खुद एक हुए तो...

9 of 9
वहीं रविंद्र वकील ने बताया कि नवविवाहित जोड़े ने दिल्ली आर्य समाज मंदिर में शादी की है। उन्होंने बताया की दोनों से उनके जन्म-प्रमाण पत्र व अन्य कागज मंगवा कर सोमवार को सुरक्षा के लिए अप्लाई किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें