फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K में अदला-बदली की नीति की आड़ में हो रहा ऐसा काम, मोदी को झटका लगेगा

Sat, 24 Jun 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
भारत-पाक का कारोबार
जम्मू कश्मीर के हालातों का बड़ा साइड इफेक्ट देखिए। यहां अदला-बदली की नीति की आड़ में ऐसा काम किया जा रहा, जानकर पीएम मोदी को झटका लगेगा।
विज्ञापन

2 of 5
इंडो पाक बॉर्डर - फोटो : फाइल फोटो
जम्मू-कश्मीर के बिगड़े हालात ने भारत-पाकिस्तान के बीच पंजाब के रास्ते सड़क व रेल मार्ग के जरिये होने वाले करीब 2500 करोड़ के व्यापार पर ब्रेक लगा दिया है। इस बीच जेएंडके के रास्ते अदला-बदली की नीति की आड़ में गैरकानूनी तरीके से व्यापार शुरू हो गया है। ऐसे में दोनों मुल्कों के व्यापारियों ने एक सुर में इसे बंद करने की गुहार लगाई है। दोनों तरफ के व्यापारियों ने दोनों मुल्कों के वजीर-ए-आजम को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

3 of 5
भारत-पाकिस्तान बार्डर
व्यापारियों ने अदला-बदली के नाम पर चोरी-छिपे होने वाले व्यापार पर अंकुश लगाने की मांग की है। अमृतसर एक्सपोर्ट्स चेंबर ऑफ कामर्स के महासचिव राजेश सेतिया कहते हैं कि जम्मू-कश्मीर के रास्ते करीब सौ वस्तुओं को लेकर अदला-बदली की नीति दोनों मुल्कों ने बनाई थी, लेकिन यह करार केवल कागजों तक ही सिमट गया। अब दोनों मुल्क के व्यापारी गैर कानूनी तरीके से व्यापार कर रहे हैं।

 

4 of 5
भारत-पाकिस्तान बार्डर
राजेश सेतिया कहते हैं कि इस तरह के व्यापार से सरकारों को नुकसान पहुंच रहा है। इसलिए भारतीय व्यापारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री राजनाथ सिंह से व्यापार बंद करवाने के लिए चिट्ठी भेजी है। जिसमें व्यापारियों ने दो टूक कहा है कि यदि जम्मू-कश्मीर के रास्ते अवैध तरीके से व्यापार बंद न हुआ तो वे अपनी ओर से विरोधी रुख अख्तियार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारत-पाकिस्तान बार्डर
साथ ही लाहौर एक्सपोर्ट्स चेंबर ऑफ कामर्स के सेक्रेटरी मोहम्मद रज्जाक अहमद ने पाक के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को भी चिट्ठी लिखकर जम्मू-कश्मीर के रास्ते व्यापार बंद करने की बात की है। मजीठ मंडी फेडरेशन आफ किरियाना एंड ड्राई फ्रूट कामर्शियल एसोसिएशन के प्रधान अनिल मेहरा कहते हैं कि पाकिस्तान भारत के साथ व्यापार को लेकर संजीदा नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें