पति और ससुरालियों से परेशान एक महिला वो कारनामा कर गई, जिसे देखकर आंखों पर यकीं नहीं होगा। पुलिस के भी हाथ पैर फूल गए थे देखकर, तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 6
फतेहाबाद में मंदिर की चोटी पर बैठी महिला
मामला हरियाणा के फतेहाबाद में सामने आया। सिरसा रोड स्थित गीता कालोनी में उस समय हड़कंप मच गया जब कालोनी की ही एक महिला पास में बने एक मंदिर की चोटी पर चढ़ गई और ऊल-जलूल बातें करने लगी। महिला की पहचान कालोनी निवासी अनिता के रूप में हुई। मूल से रूप से भिवानी की अनीता की शादी फतेहाबाद में हुई थी। शादी के बाद उसकी अपने पति और ससुरालजनों से नहीं बनी।
विज्ञापन
3 of 6
फतेहाबाद में मंदिर की चोटी पर बैठी महिला
शादी के बाद पति से हुए विवादों का उस पर गहरा प्रभाव पड़ा। वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी। आजकल वो गीता कालोनी में स्थित एक मकान में रह रही थी। शुक्रवार को अचानक अनीता अपने घर से निकलकर सामने स्थित इच्छा पूर्ति मंदिर में चली गई और छत से होते हुए मंदिर की चोटी पर जा चढ़ी। राह चलते लोगों ने देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया।
4 of 6
फतेहाबाद में मंदिर की चोटी पर बैठी महिला
लोगों ने उसे नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन अनीता ऊल-जलूल बातें करने लगी। कभी वो पूर्व एसपी रही संगीता कालिया और स्वास्थ्यमंत्री अनिल विज के बीच हुए विवाद को लेकर बातें बनाने लगती को कभी एसपी कुलदीप को मौके पर बुलाने को कहती। इसके अलावा अनीता ने कालोनी के बारे में भी काफी कुछ आपत्तिजनक बोला। इस बीच लोगों ने पुलिस को खबर दी।
विज्ञापन
5 of 6
फतेहाबाद में मंदिर की चोटी पर बैठी महिला
सूचना मिलते ही एसएचओ सोमवीर ढाका, नगर परिषद अध्यक्ष दर्शन नागपाल, फायर बिग्रेड के कर्मचारी और एंबुलैंस मौके पर पहुंच गए ताकि किसी भी अप्रिय घटना से तुरंत निपटा जा सके। इसके बाद अधिकारियों और कालोनीवासियों ने उस महिला से बात करने की कोशिश की। वहीं कुछ अधिकारियों ने मंदिर की छत पर जाने की कोशिश की।
यह देखकर वह छलांग लगाने की धमकी देने लगी। खबर मिलते ही अनीता के पिता भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ही मंदिर की चोटी पर चढ़कर अनीता को नीचे उतारा। उसे खाना दिया और शांत किया गया। उधर पुलिस ने अनीता के परिजनों से बातचीत की। फिर पिता अनीता को लेकर चले गए, लेकिन इस घटनाक्रम में काफी देर तक गीता कालोनी में हड़कंप की स्थिति बनी रही।