गर्मी की छुट्टियां हो गईं हैं, तो ट्रैवल कंपनियों के इन स्पेशल टूर पैकेज का फायदा उठाइए और परिवार संग यूरोप, दुबई या सिंगापुर घूम आइए। ज्यादा जानकारी के लिए आगे क्लिक करें।
विज्ञापन
2 of 10
टूर एंड ट्रैवलिंग
गर्मियों के मौसम में आसानी से विदेश की सैर कर सकते हैं। आपको खर्च करने हैं सिर्फ साठ हजार रुपये और परिवार के साथ स्पेशल टूर पैकेज ले सकते हैं। खूबी यह है कि पैकेज में विशेष छूट के साथ अबकी बार आपको कैश बैक का ऑफर भी मिलेगा। ऑनलाइन टूर एंड ट्रैवल कंपनियों के अनुसार, लोग सबसे ज्यादा दुबई और सिंगापुर के लिए पैकेज की मांग कर रहे हैं। चंडीगढ़ से दुबई की सीधी फ्लाइट की वजह से लोग वहां की सैर करना चाहते हैं। दुबई के लिए इस समय कंपनियां 50 से साठ हजार रुपये के पैकेज दे रही हैं। साथ ही आस्ट्रेलिया, सिंगापुर, मालदीव, थाईलैंड, मॉरीशस के लिए भी बुकिंग हो रही है।
विज्ञापन
3 of 10
टूर एंड ट्रैवलिंग
दुबई- कम से कम 7 दिन का टूर कहां- कहां जा सकते हैं: दुबई शॉपिंग के लिए इस समय सबसे बड़ा डेस्टिनेशन है। देखने के लिए यहां बड़े-बड़े होटल, बुर्ज खलीफा, वाइल्ड वाटर पार्क, दुबई म्यूजियम, पॉलम आइसलैंड समेत कई जगह हैं। पैकेज: दुबई के लिए पैकेज सत्तर हजार रुपये से शुरू होते हैं, लेकिन इस समय कई टूर एंड ट्रैवल्स कंपनियां 40 से पचास हजार रुपये में भी दुबई के लिए पैकेज दे रही हैं। इसके अलावा कैश बैक और अगली बुकिंग पर 2500 रुपये डिस्कांउट का ऑफर भी है। अगली बुकिंग के लिए ऑफर पैकेज की अमाउंट पर निर्भर करता है। इसमें 1500 रुपये से लेकर 40 हजार रुपये तक का ऑफर है।
4 of 10
टूर एंड ट्रैवलिंग
यूरोप: 3 तरह के पैकेज उपलब्ध हैं जिनमें 7 दिन से लेकर 21 दिन तक का पैकेज है। कहां-कहां जा सकते हैं: इटली, स्विजरलैंड, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, बेल्जियम, हालैंड, ग्रीस, टर्की, पेरिस, ब्रूसेल्स, बर्लिन, पराग, यूके। पैकेज: यूरोप के पैकेज लाख से सवा लाख रुपये से शुरू होते हैं। आपका बजट कम है तो आप सिर्फ 6 रात 7 दिन के लिए जा सकते हैं। इसका पैकेज आपको 90 हजार रुपये (सिंगल) शुरुआत तक में मिल जाएगा।
विज्ञापन
5 of 10
टूर एंड ट्रैवलिंग
आस्ट्रेलिया: कम से कम एक हफ्ते का। कहां-कहां जा सकते हैं: सिडनी में ओपेरा हाउस, मेलबर्न, ब्रूमी में केबल बीच, फ्रेजर आइसलैंड, ग्रेट ओशिन रोड, पूरनूलुलू नेशनल पार्क, ब्ल्यू माउंटेंस नेशनल पार्क, काकाडू नेशनल पार्क, स्कूबा डाइविंग के लिए प्रख्यात ग्रेट बैरियर रीफ। पैकेज: आस्ट्रेलिया के लिए पैकेज 1 लाख रुपये से शुरू होते हैं। वैसे केवल 3 नाइट 4 डे का पैकेज 60 से 70 हजार रुपये में भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
6 of 10
टूर एंड ट्रैवलिंग
सिंगापुर- 4 रात 5 दिन। कहां-कहां जा सकते हैं- दुनिया भर में सबसे बड़ी शॉपिंग सेल यहां लगती है। खरीदारी के शौकीन लोगों के लिए यह जगह सबसे बेहतरीन है। इसके अलावा यहां घूमने और देखने के लिए और भी एक से बढ़कर एक जगह हैं। पैकेज- 50 हजार रुपये से शुरू होता है।
विज्ञापन
7 of 10
टूर एंड ट्रैवलिंग
मालदीव- 3 रात 4 दिन। कहां-कहां जा सकते हैं- मालदीव अपने खूबसूरत समुद्री किनारों के लिए प्रख्यात है। मफूशी, मेल, अड्डू सिटी, फूवाह मुल्लाह, धारावंदूह। पैकेज- 30 से 35 हजार रुपये से शुरू हैं।
मलेशिया- 4 रात 5 दिन। कहां-कहां जा सकते हैं- मलेशिया शॉपिंग और अपने खूबसूरत बीच के लिए फेमस है। इसके अलावा यहां बर्ड पार्क, प्रट्रोनास टॉवर, कई प्रख्यात म्यूजियम और मंदिर हैं। पैकेज- 40 हजार रुपये से शुरू हैं।
8 of 10
टूर एंड ट्रैवलिंग
थाईलैंड- 4 रात 5 दिन। कहां-कहां जा सकते हैं- बैंकाक के बीच विश्व भर में मशहूर हैं। टूरिस्ट की सबसे फेवरेट जगहों में से एक है थाईलैंड और खासकर सबसे ज्यादा बैंकाक। यह शॉपिंग से लेकर समुद्री किनारों और देखने लायक और कई जगहों के लिए फेम्स है। इनमें पटाया, फुकेट, कराबी वर्ल्ड फेमस जगहों में से एक है। पैकेज- 30 हजार रुपये से शुरू हैं।
9 of 10
टूर एंड ट्रैवलिंग
ईएमआई का ऑफर भी
ट्रैवल कंपनियां यात्रियों के लिए ईएमआई का ऑफर भी लेकर आई हैं। यानी आप पैकेज बुक कराएं और उसे आसान किस्तों में चुकाते रहें। यह 6 से 12 महीने की हो सकती हैं। वहीं 40 हजार के पैकेज का आप हर माह 4-4 हजार रुपये करके भुगतान भी कर सकते हैं।
क्रेडिट कार्ड का विकल्प
कुछ बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर यह ऑफर दे रहे हैं। इसके अनुसार ऑनलाइन पैकेज बुक कराते वक्त क्रेडिट कार्ड से पेमेंट का ऑप्शन आता है उसमें आप चाहें तो एक साथ पेमेंट कर सकते हैं, नहीं तो इसकी ईएमआई भी बनवा सकते हैं।
ट्रैवल इंश्योरेंस जरूर कराएं
वेकेशन पर विदेश और खासकर किसी ऐसी जगह जा रहे हैं, जहां समुद्री किनारे हैं तो जाने से पहले ट्रैवल इंश्योरेंस जरूर करा लें। वहीं अगर आप किसी एडवेंचर्स स्पोर्ट्स प्लेस, अंडर वाटर या वाटर स्पोर्ट्स जैसी किसी जगह जा रहे हैं तो इंश्योरेंस और भी जरूरी हो जाता है। कुछ डेस्टिनेशन के पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस जुड़ा होता है। वहीं कुछ में अलग से लेना पड़ता है। समझदारी यही है कि पैकेज बुक कराने से पहले ट्रैवल इंश्योरेंस के बारे में जरूर बात कर लें।