फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब से पेट्रोल, डीज़ल भरवाते समय इन बातों पर रखें ध्यान, आपकी आंख के सामने हो रहा तेल चोरी

Wed, 10 May 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 13
पेट्रोल पंप - फोटो : अमर उजाला
पेट्रोल पंपों के द्धारा यह चोरी इतने शातिर तरीके से की जाती है, कि लोगों को पता ही नहीं चलता कि उनका तेल चोरी हो गया है। अब से इन बातों का जरुर रखें ध्यान
विज्ञापन

2 of 13
हमीरपुर पेट्रोल पंप - फोटो : SELF
पूरे देश में तमाम पेट्रोल पंपों पर ग्राहक रोज ही ठगे जाते हैं और पूरा पैसा देने पर भी आपको कम पेट्रोल मिलता है। देश भर के पेट्रोल पंप पर इन दिनों छापेमारी की जा रही है।
 
विज्ञापन

3 of 13
छापेमारी के बाद मिली चिप - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के पेट्रोल पंपों में हेराफेरी करने को लगी चिप पकड़े जाने के बाद अब पंजाब की आर्थिक राजधानी के पंपों की भी जांच की जा रही है। बुधवार को भी जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के नेतृत्व में माहिरों ने चंडीगढ़ रोड पर पेट्रोल पंपों की जांच की। खुद जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक गीता ने पंपों की पड़ताल की। 

4 of 13
चंडीगढ़ के आठ पेट्रोल पंपों की चेकिंग
उत्तर प्रदेश में हुए पेट्रोल पंप चिप घोटाले को लेकर यूपी की टीम आशंका जाहिर की है कि इस घोटाले के तार लुधियाना से भी जुड़े हो सकते हैं। नतीजतन लुधियाना में भी टीम गठित कर पंपों की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन

5 of 13
petrol pump
बहुत कम लोगों को पता है कि खाली टैंक में पेट्रोल भरवाने से नुकसान होता है। इसका कारण है कि जितना खाली आपका टैंक होगा,  उतनी ही हवा टैंक में मौजूद रहेगी। ऐसे में आप पेट्रोल भरवाते हैं,  तो हवा के कारण पेट्रोल की मात्रा कम मिलेगी। इसलिए कम से कम टैंक के रिजर्व तक आने का इंतजार नहीं करें। आधा टैंक हमेशा भरा  रखें।
विज्ञापन

6 of 13
petrol pump
पेट्रोल हमेशा डिजिटल मीटर वाले पंप पर ही भरवाएं। दरअसल पुरानी पेट्रोल पंप मशीनों पर कम पेट्रोल भरे जाने की संभावना ज्‍यादा रहती है और आप इसे पकड़ भी नहीं सकते हैं। यही कारण है कि देश में लगातार पुरानी पेट्रोल पंप मशीनें को हटाया हटाई जा रहीं हैं। और डीजीटल मीटर वाले पम्प इंस्टाल किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

7 of 13
petrol pump
अक्सर आपने देखा होगा कि पेट्रोल भरने के समय मीटर बार-बार रुक जाता है। हालांकि धीरे धीरे करके इसी तरह आपको पेट्रोल दे दिया जाता है। जानकारों के मुताबिक, बार बार रुकने से आपको पेट्रोल का नुकसान होता है। इसलिए अगर किसी पेट्रोल पंप पर ऐसी मशीन है तो इस मशीन पर पेट्रोल भरवाने से बचें।
 

8 of 13
petrol pump
अधिकांश लोग जब अपनी कार में पेट्रोल/डीजल भरवाते हैं तो गाड़ी से नीचे नहीं उतरते हैं। इसका फायदा उठाते हैं पेट्रोलपम्पकर्मी। पेट्रोल भरवाते समय कार से उतरें और मीटर के पास खड़े हों और सेल्सकर्मी की सारी गतिविधियों को देखें। इससे आपके साथ चीटिंग होने के मौके बेहद कम हो जाते हैं।

9 of 13
petrol pump
हो सकता है आपको बातों में लगाकर पेट्रोल पंपकर्मी  जीरो तो दिखाए, लेकिन मीटर में आपके  द्वारा मांगा गया पेट्रोल का मूल्य नहीं सेट  करे। आजकल सभी पेट्रोल पंप पर डीजिटल  मीटर होते हैं। इनमें आपकी ओर से मांगा गया पेट्रोल फीगर और मूल्य पहले ही भरा जाता है। इससे पेट्रोलपम्प कर्मी की मनमानी और चीटिंग करने की गुजांइश बेहद कम हो जाती है।

10 of 13
petrol pump
पेट्रोल पंप  मशीन में जीरो फिगर तो आपने देख लिया,  लेकिन रीडिंग स्टार्ट किस फीगर से हुई।  सीधे 10, 15 या 20 से। मीटर की रीडिंग कम से कम 3 से स्टार्ट  हो। अगर 3 से ज्यादा अंक पर जंप हुआ तो समझो आपका नुकसान भी उतना ही होगा।
 

11 of 13
petrol pump
आपने पेट्रोल आर्डर किया और मीटर बेहद तेज चल रहा है, तो समझिए कुछ गड़बड़ है। पेट्रोलपंपकर्मी को मीटर की स्पीड नार्मल करने को कहें। हो सकता है तेज मीटर चलने से आपकी जेब कट रही हो।
 

12 of 13
petrol pump
पेट्रोल पंप वाले से कहें कि वो तेल निकलना शुरू होने के बाद नोजल से हाथ हटा लें. तेल डलवाते वक्त नोजल का बटन दबा रहने से उसके निकलने की स्पीड कम हो जाती है और चोरी आसान हो जाती है.
 
विज्ञापन

13 of 13
petrol pump
अगर आपको पेट्रोल चोरी का जरा भी शक हो तो पेट्रोल पंप के मैनेजर से कंप्लेंट बुक मांगकर लिखित शिकायत दर्ज करवाना ना भूलें। अगर आपको कंप्लेंट बुक देने में आनाकानी की जाए तो सीधा कंपनी के कस्टमर केयर से शिकायत करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें