फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: यमुना में दोस्त डूबा, दो और दोस्तों ने दी 'बलि'

Sun, 12 Apr 2015 07:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
जब तक जिंदा थे, तीनों दोस्त साथ रहे। दोस्ती मौत के समय भी कायम रही। एक दूसरे को बचाने की जदोजहद में तीनों छात्र पानी में डूब गए। तस्वीरों में देखिए, पूरा मामला।
विज्ञापन

तस्वीरें: यमुना में दोस्त डूबा, दो और दोस्तों ने दी 'बलि'

2 of 9
डूबने वाले छात्रों में जगाधरी की गुरुनानक पुरा कालोनी निवासी 17 वर्षीय सचिन कुमार, जो अशोक विहार कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय अजय कुमार तथा गांव चाहड़ो निवासी 18 वर्षीय गौरव कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन

तस्वीरें: यमुना में दोस्त डूबा, दो और दोस्तों ने दी 'बलि'

3 of 9
इसकी सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया तथा बाढ़ राहत नौका के सहारे डूबे हुए छात्रों को खोजने का प्रयास किया।

तस्वीरें: यमुना में दोस्त डूबा, दो और दोस्तों ने दी 'बलि'

4 of 9
सचिन जीएनके कॉलेज में बीकॉम प्रथम वर्ष जबकि अजय और गौरव एमएलएन कॉलेज में बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्र थे।
विज्ञापन

तस्वीरें: यमुना में दोस्त डूबा, दो और दोस्तों ने दी 'बलि'

5 of 9
जगाधरी की अशोक विहार कॉलोनी निवासी अजय कुमार, गुरुनानक पुरा निवासी सचिन शर्मा, गांव चाहड़ो निवासी गौरव, प्रताप नगर निवासी विरेंद्र तिवारी तथा तेलीपुरा निवासी तुलसी पश्चिमी यमुना नहर में शनि मंदिर घाट के नजदीक नहाने गए थे।
विज्ञापन

तस्वीरें: यमुना में दोस्त डूबा, दो और दोस्तों ने दी 'बलि'

6 of 9
बताया जा रहा है कि करीब 11 बजे सचिन नहाते समय गहरे पानी में चला गया। जब वह डूबने लगा तो उसे बचाने के लिए अजय भी पानी में कूद पड़ा।
विज्ञापन

तस्वीरें: यमुना में दोस्त डूबा, दो और दोस्तों ने दी 'बलि'

7 of 9
जब अजय सचिन का हाथ पकड़कर उसे निकालने का प्रयास कर रहा था, तो वे दोनों भवंर में फंस गए। दोनों को डूबता देखकर गौरव नहर में कूद पड़ा। एक दूसरे को बचाने की जदोजहद में तीनों छात्र पानी में डूब गए।

तस्वीरें: यमुना में दोस्त डूबा, दो और दोस्तों ने दी 'बलि'

8 of 9
जब उनके साथी विरेंद्र तथा तुलसी ने उन्हें डूबते देखा तो शोर मचा दिया। इसकी सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया तथा बाढ़ राहत नौका के सहारे डूबे हुए छात्रों को खोजने का प्रयास किया।
विज्ञापन

तस्वीरें: यमुना में दोस्त डूबा, दो और दोस्तों ने दी 'बलि'

9 of 9
सूचना मिलने के बाद डीसी डा. एसएस फुलिया, एसपी डा. अरुण नेहरा सहित अन्य प्रशासनिक अमले ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और परिजनों को ढाढ़स बंधाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें